1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Wall Collapse in Morbi: गुजरात के मोरबी जिले में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 मजदूरों की मौत, कई घायल

Wall Collapse in Morbi: गुजरात के मोरबी जिले में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 मजदूरों की मौत, कई घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 18, 2022 11:27 pm IST,  Updated : May 18, 2022 11:27 pm IST

घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिसमें कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। ये हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे हुआ।   

Wall Collapse in Morbi- India TV Hindi
Wall Collapse in Morbi Image Source : ANI

Highlights

  • गुजरात के मोरबी जिले में बड़ा हादसा
  • नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 मजदूरों की मौत
  • मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल

Wall Collapse in Morbi: गुजरात के मोरबी जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिर गई है, जिसमें 12 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं और 6 लोग एक ही परिवार के हैं। दीवार के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इन लोगों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। 

घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिसमें कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। ये हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे हुआ। 

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। जिसमें पति-पत्नी, 3 बच्चे और एक देवर हैं। इस हादसे में अन्य लोग भी चपेट में आ सकते थे लेकिन हादसे के वक्त वे खाना खाने चले गए थे। ये मजदूर इस जगह पर नमक की पैकिंग करते थे। 

पीएम मोदी ने जताया दुख 

मोरबी जिले में हुए इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर शोक जताया है और सीएम राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए और इलाज मुफ्त करवाए जाने की घोषणा हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।