1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Hajira Protest Video: सूरत के हजीरा की कंपनी में हंगामा, कर्मचारियों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़ और लगा दी आग

Hajira Protest Video: सूरत के हजीरा की कंपनी में हंगामा, कर्मचारियों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़ और लगा दी आग

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 26, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 04:16 pm IST

Protest In Hajira: गुजरात में हजीरा की आर्सेनल मित्तल निपोन स्टील कंपनी में कर्मचारियों ने जोरदार हंगामा किया है। यहां भारी मात्रा में तोड़फोड़ की गई है। 10 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। हालात संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

Hajira Protest Video- India TV Hindi
सूरत के हाजीरा की कंपनी में कर्मचारियों ने हंगामा किया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Hajira Plant Protest: गुजरात के हजीरा में आर्सेनल मित्तल एंड निपोन स्टील यानी AM/NS कंपनी में आज (गुरुवार को) इसलिए हंगामा और तोड़फोड़ हुई क्योंकि हरियाणा के पानीपत में एक कामगार की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो देखते ही सूरत की AM/NS कंपनी के कामगार भड़क गए। कर्मचारियों ने गुस्से में कंपनी में भारी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

कंपनी में की गई भारी तोड़फोड़

बता दें कि SMP 3 प्लांट में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों ने काम रोककर नारेबाजी की। साथ ही तोड़फोड़ भी की और आग लगा दी। AM/NS मैनेजमेंट ने कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं थे।

गुस्साए कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पानीपत की घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। हजारों की तादात में कर्मचारी इकठ्ठा हुए और अपनी मांगें भी मैनेजमेंट के सामने रखने लगे। सुविधा और सैलरी बढ़ाने की मांगों के साथ हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी।

हिरासत में लिए गए लगभग 40 कर्मचारी

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लाठीचार्ज करने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने 40 के करीब कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी शांति है।

हालात को संभालने की कोशिश जारी

कंपनी की तरफ से बयान जारी किया गया कि AM/NS India हजीरा प्लांट प्रोजेक्ट साइट पर L&T की तरफ से नियुक्त किए गए श्रमिकों का एक गुट ने आज अपनी संस्था L&T के खिलाफ कुछ मांगें रखने के लिए बड़ी संख्या में जमा होकर प्रदर्शन किया।

L&T मैनेजमेंट श्रमिकों के साथ चर्चा करके हालात को जल्द से जल्द संभालने की कोशिश कर रहा है। लोकल प्रशासन भी मौके पर स्थिति के प्रबंधन में सक्रिय रूप से शामिल है।

(इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

ये भी पढ़ें- Video: होली सेलिब्रेशन के दौरान भिड़ गए छात्र, बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जमकर हुई मारपीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।