1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में हिट एंड रन! कार ने परिवार के 4 लोगों को रौंदा, डेढ़ साल के बच्चे के दोनों पैर कुचले; CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर

गुजरात में हिट एंड रन! कार ने परिवार के 4 लोगों को रौंदा, डेढ़ साल के बच्चे के दोनों पैर कुचले; CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर

 Published : Jun 16, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 02:53 pm IST

एक ओर जहां देशी-विदेशी पर्यटक कच्छ की संस्कृति का अनुभव करने के लिए भुज आते हैं, वहीं भुज रेलवे स्टेशन के गेट के ठीक बाहर हिट एंड रन जैसी घटना होना बहुत गंभीर है।

gujarat bhuj hit and run car- India TV Hindi
पेड़ के नीचे आराम कर रहे परिवार को रौंदते हुए आगे बढ़ गई कार। Image Source : INDIA TV

गुजरात में भुज रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां स्पीड से आ रही एक कार ने अहमदाबाद के एक मजदूर परिवार के 4 सदस्यों को कुचल दिया, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में एक छोटे बच्चे के दोनों पैर कुचल गए। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। हादसे के बार कार ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भुज के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

घटना का CCTV वीडियो वायरल

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की कार एकदम से स्पीड में आती है और पेड़ के नीचे आराम कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए निकल जाती है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मचती है लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो जाता है।

घायलों का नाम-

दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय परगास, तीन वर्षीय कबीर राजा, 60 वर्षीय नीमाबेन राजू बारोट और 35 वर्षीय सरलाबेन प्रकाश बारोट घायल हो गए हैं। भुज पुलिस ने दुर्घटना के बाद कार लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कच्छ जिले में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक ओर देशी-विदेशी पर्यटक कच्छ की संस्कृति का अनुभव करने के लिए भुज आते हैं, वहीं भुज रेलवे स्टेशन के गेट के ठीक बाहर हिट एंड रन जैसी घटना होना बहुत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को पर्यटकों की सुरक्षा पर चर्चा करना बहुत जरूरी है ताकि पर्यटकों के साथ ऐसी घटना कभी न हो।

(रिपोर्ट- अली मोहमद चाकी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।