1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मार्च को गुजरात का करेंगे दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मार्च को गुजरात का करेंगे दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2023 10:40 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 11:58 pm IST

अमित शाह डेयरी उद्योग सम्मेलन और दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अमित शाह, गृह मंत्री- India TV Hindi
अमित शाह, गृह मंत्री Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान अमित शाह डेयरी उद्योग सम्मेलन और दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा वह जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे और सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। अधिकारियों के अनुसार गृह मंत्री 18 मार्च को भारतीय डेयरी संघ की ओर से गांधीनगर में आयोजित 49वें डेयरी उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे। 

मुफ्त भोजन अभियान की शुरुआत

इसके अलावा वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और गांधीनगर सिविल अस्पताल में मुफ्त भोजन अभियान की शुरुआत करेंगे। शाह वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले नारदीपुर तालाब का उद्घाटन करने के अलावा वासन तालाब तथा कलोल के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। 

 जूनागढ़ में किसान भवन का करेंगे उद्घाटन 

गुजरात के अपने दौरे के दौरान 19 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री जूनागढ़ में एपीएमसी किसान भवन का उद्घाटन करेंगे और जूनागढ़ जिला बैंक के मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत भी करेंगे। शाम को अमित शाह गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 

इनपुट-भाषा

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं? यहां जानें 

कर्नाटक: एमएलसी और बीजेपी नेता आर शंकर के घर पर पड़ी रेड, हजारों साड़ियां और स्कूल बैग बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।