गुजरात के कच्छ जिले में नालिया वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) के एक कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई 'सुसाइड नोट' नहीं मिला है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कॉर्पोरल भरत कुमार भारद्वाज के तौर पर हुई है।
नालिया वायुसेना स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई घटना
बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार शाम लगभग पांच बजे अपने सर्विस हथियार एके-47 असॉल्ट राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोठारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नालिया वायुसेना स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई, जब ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और भरत कुमार को खून से लथपथ हालत में पाया। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच जारी है।
गरुड़ कमांडो ने किया सुसाइड
वहीं, आपको बता दें कि 2 साल पहले गुजरात के कच्छ जिले में भुज के पास वायुसेना स्टेशन पर भी ऐसी ही एक घटना घटी थी, जब भारतीय वायुसेना के एक गरुड़ कमांडो ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। गरुड़ कमांडो रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। पीड़ित की पहचान 23 वर्षीय योगेश कुमार महतो के रूप में की गई थी, जिसने वित्तीय दिक्कतों और कुछ अन्य व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की थी।
मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण तनाव में थे योगेश महतो
महतो एलएसी या 'लीडिंग एयरक्राफ्ट्समैन' के पद पर कार्यरत थे और भारतीय वायुसेना की विशेष बल इकाई का हिस्सा थे। पुलिस ने बताया था कि वायुसेना के गरुड़ कमांडो ने संभवत: वित्तीय दिक्कतों और कुछ अन्य व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, ‘‘महतो झारखंड के रहने वाले थे और भुज वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स यूनिट में कार्यरत थे। हमें पता चला कि वह कुछ वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे थे और झारखंड में रह रही अपनी मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण भी तनाव में थे।’’
गरुड़ कमांडो फोर्स भारतीय वायुसेना की एक विशेष बल इकाई है जिसे महत्वपूर्ण वायुसेना अड्डों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, खोज और बचाव के साथ-साथ आतंकवाद रोधी अभियानों जैसी जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-