1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. बोरवेल में फंसी 2 साल की बच्ची का 21 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, नहीं बचाई जा सकी जान

बोरवेल में फंसी 2 साल की बच्ची का 21 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, नहीं बचाई जा सकी जान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2023 09:34 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 09:42 am IST

बोरबेल में फंसी दो साल की रौशनी को 21 घंटे की जद्दोजहद कर रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची को बोरबेल से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

रेस्क्यू के बाद बच्ची की मौत- India TV Hindi
रेस्क्यू के बाद बच्ची की मौत

गुजरात के जामनगर में शनिवार को दो साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई थी। बोरबेल में फंसी उस मासूम को 21 घंटे की जद्दोजहद कर रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची को बोरबेल से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। बच्ची का नाम रौशनी था। 

21 घंटे के बाद बाहर निकाला गया

NDRF की मदद से बच्ची का रेस्क्यू किया गया। रोशनी को 21 घंटे के बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम बच्ची को निकालने में सफल रही। बच्ची को आज यानी रविवार सुबह करीब 5:45 बजे बाहर निकाला गया। शनिवार सुबह 9:30 बजे बच्ची बोरवेल में गिर गई थी। 

बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बच्ची को बाहर निकालने के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए शहर के जी. जी. अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का चेक अप किया और उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद बच्ची का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई
Image Source : INDIATVजेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई

25-30 फीट की गहराई में फंसी थी बच्ची

बच्ची बोरवेल में 25-30 फीट की गहराई में फंस गई थी। यह घटना जामनगर तहसील के जामवंतली की सीमा के पास तमाचन गांव की है, जहां एक खेत के पास बोरवेल था। बोरवेल में फंसी बच्ची खेत की मजदूरी करने वाले की बेटी थी। ये मध्य प्रदेश के देवपुरा के निवासी हैं और यहां काम करते हैं। 

                                                                                       - रिपोर्ट/हरदीप सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।