1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. किडनैप कर दुष्कर्म करते, फिर शादी के लिए पुरुषों को लाखों में बेच देते थे, गिरोह का हुआ भंडाफोड़

किडनैप कर दुष्कर्म करते, फिर शादी के लिए पुरुषों को लाखों में बेच देते थे, गिरोह का हुआ भंडाफोड़

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 22, 2023 09:31 pm IST,  Updated : May 22, 2023 09:31 pm IST

यह गिरोह पैसे कमाने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लड़कियों का किडनैप करते थे, उनके साथ दुष्कर्म करते और बाद में शादी के लिए पुरुषों के हाथों बेच देते थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात पुलिस ने लड़कियों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक पटेल, उनकी पत्नी रेणुका पटेल, रूपल मैकवान, मोतीभाई सेनमा, अमुतजी ठाकोर, चेहरसिंह सोलंकी और एक नाबालिग के रूप में हुई है। कनभा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयेश कलोत्रा ने बताया कि कुछ और लोग भी रडार पर हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।

कई राज्यों से लड़कियों को करते थे किडनैप

यह गिरोह पैसे कमाने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लड़कियों का किडनैप करते थे, उनके साथ दुष्कर्म करते और बाद में शादी के लिए पुरुषों के हाथों बेच देते थे। गिरोह के सदस्य लड़कियों को 2 से 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे। पुलिस उस लड़की की पहचान करने और उसे खोजने में कामयाब रही है, जिसे अशोक पटेल ने अहमदाबाद से अगवा किया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म गया और दो से अधिक पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। 

 "8-9 लड़कियां मानव तस्करी के रैकेट में फंसी हुई थीं"

पुलिस ने कहा कि अशोक की पत्नी रेणुका अपने पति की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी। सब-इंस्पेक्टर कलोत्रा ने कहा, "लगभग 8-9 लड़कियां मानव तस्करी के रैकेट में फंसी हुई थीं, जिनमें से कनभा की लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। अशोक ने उसे दो दिनों तक पीटा और उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया।" कलोत्रा ने कहा, "पीड़िता कनभा गांव की रहने वाली है। इस नाबालिग लड़की के परिवार से अशोक और रेणुका के मधुर संबंध थे। इस वजह से वह अक्सर उसी गांव में रहने वाले अशोक के घर आती-जाती रहती थी।" उन्होंने कहा कि आरोपी गरीब परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते थे। उनके साथ दुष्कर्म करना, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और अंत में उन्हें बेच देते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।