1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदूवादी नेता काजल हिंदुस्तानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हेट स्पीच का लगा आरोप

हिंदूवादी नेता काजल हिंदुस्तानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हेट स्पीच का लगा आरोप

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 09, 2023 05:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 06:16 pm IST

रामनवमी के दिन उनके द्वारा दिए गए हेट स्पीच के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। UNA court ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Kajal Hindustani arrested by Gir-Somnath police in inflammatory speech case in gujarat- India TV Hindi
हिंदूवादी नेता काजल हिंदुस्तानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

गुजरात के गीर सोमनाथ जिले की पुलिस ने काजल हिंदुस्तानी को गिरफ्तार कर लिया है। रामनवमी के दिन उनके द्वारा दिए गए हेट स्पीच के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। UNA court ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते दिनों इंडिया टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि आज देश में अगर कोई हिंदू सांस भी लेता है तो कुछ लोगों को इसे हेटस्पीच लगता है। उन्होंने कहा कि जो लोग 'लड़कर लिया पाकिस्तान और हंसकर लेंगे हिन्दुस्तान' उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि आज हिंदू अपने ही देश में क्यों रह रहा है। उन लोगों को हिंदू काफिर लगते हैं। उन्होंने कहा कि PFI का प्लान था कि साल 2047 से पहले भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाया जाए। 

क्यों हुई गिरफ्तारी

काजल हिंदुस्तानी की गिरफ्तारी की अहम वजह राम नवमी के दिन दी गई उनकी स्पीच। जानकारी के मुताबिक उना में आयोजित भव्य रामनवमी की शोभा यात्रा में काजल हिंदुस्तानी पहुंची थी। इस कार्यक्रम में कम से कम 30 हजार लोग पहुंचे थे। इस दौरान भाषण में काजल हिंदुस्तानी ने लव जिहाद और लैंड जिहाद समेत कई मुद्दों पर बात की। इसी के बाद से वो निशाने पर हैं।

भाषण के बाद ऊना में फैला तनाव

बता दें कि रविवार की सुबह काजल हिंदुस्तानी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 2 अप्रैल को काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 291 A के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले पर कहा कि काजल हिंदुस्तानी के भाषण के बाद दो दिनों तक ऊना का सांप्रदायिक माहौल खराब बना रहा. इसके परिणास्वरूप दो गुटों में झड़प देखने को मिली और 1 अप्रैल की रात में पथराव भी हुआ. इस दौरान पुलिस ने 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया जिनमें से अधिकांश अल्पसंख्यक समुदाय के थे. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत