1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे असदुद्दीन ओवैसी, गुजरात की दो सीटों पर दांव

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे असदुद्दीन ओवैसी, गुजरात की दो सीटों पर दांव

 Published : Mar 26, 2024 08:53 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 09:07 am IST

AIMIM ने सोमवार को बताया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर से चुनाव लड़ेगी। बता दें कि गांधीनगर सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

लोकसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। सभी दल अपनी-अपनी जीत की तैयारी के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। भाजपा समेत विभिन्न दलों ने कई सीटों पर अपने-अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने सोमवार को बताया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर से चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि गांधीनगर सीट से वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं। भाजपा ने इस बार भी उन्हें इसी सीट से टिकट दिया है। 

क्या बोली AIMIM?

AIMIM गुजरात के अध्यक्ष साबिर काबलीवाला ने कहा है कि हमारे नेतृत्व ने भरूच और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आपको बता दें कि भरूच और गांधीनगर, दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी है। गांधीनगर से अमित शाह तो वहीं, भरूच से मनसुख वसावा सांसद हैं। दोनों नेता 2024 में भी इन्हीं सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

2019 में क्या रहा था नतीजा?

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने गांधीनगर सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। अमित शाह ने अपने विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी को 5,57,014 वोटों से हराया था। उन्हें करीब 8, 94,000 वोट मिले थे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस बार गांधीनगर से सोनल पटेल को टिकट दिया है। साल 1984 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर अब तक जीत नहीं हासिल कर पाई है। 

गुजरात में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होगी। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। गुजरात में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। गुजरात में तीसरे चरण में मतदान होगा। सभी 26 सीटों पर एक साथ चुनाव होगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल की होली को बताया खास, कहा- भगवान 500 सालों बाद रंगों का त्योहार मना रहे


गुजरात से BJP के लिए एक और बुरी खबर, रंजनबेन के बाद भीखाजी ठाकोर ने भी चुनाव लड़ने से किया मना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।