1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात से BJP के लिए एक और बुरी खबर, रंजनबेन के बाद भीखाजी ठाकोर ने भी चुनाव लड़ने से किया मना

गुजरात से BJP के लिए एक और बुरी खबर, रंजनबेन के बाद भीखाजी ठाकोर ने भी चुनाव लड़ने से किया मना

 Published : Mar 23, 2024 12:31 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 12:42 pm IST

रंजनबेन भट्ट के बाद साबरकांठा से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने भी ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। भीखाजी ठाकोर अरवल्ली जिले के भाजपा के जिला महासचिव हैं।

bhikaji thakor ranjanben bhatt- India TV Hindi
भीखाजी ठाकोर और रंजनबेन भट्ट Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी को आज लगातार दो बड़े झटके लगे है। वडोदरा से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट के बाद अब साबरकांठा के बीजेपी उम्मीदवार ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी के घोषित उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने ऐलान किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। अभी भी संभवतः एक-दो सीट बदलने की चर्चा है।

सरनेम के चलते था विवाद

बता दें कि भीखाजी ठाकोर अरवल्ली जिले के भाजपा के जिला महासचिव हैं। भीखाजी अपना सरनेम पहले डामोर लिखते थे फिर 2023 में उन्होंने डामोर सरनेम से ठाकोर कराया था। जब से 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने साबरकांठा लोकसभा सीट पर भीखाजी ठाकोर के नाम से ऐलान किया गया था तब से ही ठाकोर और डामोर सरनेम को लेकर विवाद चल रहा था। कई लोगो ने हैंडबिल छपाया और वायरल किया था जिस वजह से वह विवाद का सामना कर रहे थे। भीखाजी ठाकोर बक्शीपंच से आते थे फिर भी सरनेम को लेकर भाजपा के ही कई लोग छुपकर विरोध कर रहे थे।

इससे पहले वडोदरा से बीजेपी की मौजूदा सांसद रंजनबेन भट्ट ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि मैं रंजनबेन धनंजय भट्‌ट अपने निजी कारणों से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही हूं।

PM मोदी के सीट खाली करने पर रंजनबेन को मिला था मौका

लोकसभा चुनाव के लिए रंजनबेन को तीसरी बार इस सीट से टिकट दिया गया था लेकिन अब उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। वह 2 बार यहां से सांसद हैं। रंजनबेन भट्‌ट 2014 में उपचुनावों में वडोदरा से पहली बार सांसद चुनी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा के साथ वाराणसी से जीते थे। बाद में उन्होंने वडोदरा सीट खाली की थी। इसके बाद रंजनबेन भट्‌ट को मौका मिला था। पार्टी ने उन्हें 2019 में फिर टिकट दिया था। तब भी वह बड़े मार्जिन से जीती थीं। इसके बाद पाटी ने उन्हें तीसरी बार फिर टिकट दिया था लेकिन रंजनबेन भट्‌ट ने 23 मार्च की सुबह 10:22 मिनट सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव लड़ने से मनाकर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ''मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।''

(रिपोर्ट- महेंद्र प्रसाद)

यह भी पढ़ें-

'ये मेरे जीवन का आखिरी चुनाव होगा...', राजगढ़ से लड़ने पर ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।