1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: गृहमंत्री की ऑफिस के सामने वाले मॉल में लगी भीषण आग, दो युवतियों की मौत

गुजरात: गृहमंत्री की ऑफिस के सामने वाले मॉल में लगी भीषण आग, दो युवतियों की मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 06, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 11:10 pm IST

गुजरात के सूरत जिले में स्थि फॉर्चून मॉल में भीषण आग लग गई जिसमें दो युवतियों की दम घुटने से मौत हो गई। यह मॉल गृहमंत्री हर्ष संघवी की ऑफिस के ठीक सामने है।

fire in gujarat mall- India TV Hindi
गुजरात के फॉर्चून मॉल में लगी आग

सूरत के पॉश इलाके सिटीलाइट रोड स्थित फॉर्च्यून मॉल में अचानक भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। मॉल में तीसरी मंजिल स्थित अमृतया स्पा एंड जिम में लगी आग इतनी भयानक थी कि स्पा में काम करने वाली दो महिलाओं की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि यह मॉल गृहमंत्री हर्ष सांघवी के ऑफिस के ठीक सामने है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझने का काम शुरू कर दिया।

कुछ ही पल में फैल गई आग

दमकलकर्मियों बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही क्षणों में पूरे स्पा में फैल गई, और चारों तरफ धुएं का गुबार उठा जिससे अफरातफरी मच गई। आग में फंसी महिलाओं को बचाने के लिए दमकलकर्मियो ने लोडर क्रेन की मदद से मॉल के वेंटीलेटर के कांच तोड़कर अमृतया स्पा में घुसने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वे स्पा में घुस पाए और फंसी महिलाओं को बचाने की कोशिश की पर स्पा में मौजूद दो महिलाओं का धुएं के कारण दम घुटने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 

दो महिलाओं की दम घुटने से मौत

लोगों ने बताया कि अमृतया स्पा में कुल पांच महिलाएं काम करती थीं जिसमें तीन महिलाएं तो आग लगने के बाद दरवाजे से भाग खड़ी हुईं पर दो महिलाएं बचने के स्पा के लिए अंदर बाथरूम में चली गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि धुआं फैल गया और धुएं के कारण दोनों महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं नागालैंड की रहने वाली बताई जा रही हैं और दोनों आजीविका के लिए सूरत आई थीं। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।

(गुजरात से शैलेष चंपानेरिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।