1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में 17 सितंबर को व्यापक वैक्सीनेशन अभियान, 35 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

गुजरात में 17 सितंबर को व्यापक वैक्सीनेशन अभियान, 35 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2021 05:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 05:50 pm IST

उन्होंने कहा कि गुजरात ने वैक्सीन के भंडारण के लिये पुख्ता व्यवस्था की है जिसके तहत जरूरतों को पूरा करने के लिये छह मंडल स्तरीय भंडार, 41 जिला एवं निगमस्तरीय भंडार और 2236 शीत श्रृंखला स्थलों का संचालन किया जा रहा है।

Mega COVID-19 vaccination drive in Guj on Sep 17; target to cover over 35 lakh people in one day- India TV Hindi
गुजरात में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत एक दिन में 35 लाख से ज्यादा पात्र लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मनोज अग्रवाल ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि जिन लोगों को अभी तक वैक्सीन की पहली खुराक नहीं मिली है और जिन्हें दूसरी खुराक दी जानी है, उन्हें भी विशेष अभियान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लक्ष्य 35 लाख से ज्यादा पात्र लोगों का वैक्सीनेशन और राज्य के 7500 गांवों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण आबादी को इसमें शामिल करने के लिए व्यापक वैक्सीनेशन अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसे सफल बनाने के लिए सभी जिला अधिकारियों और नगर आयुक्तों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। अधिकारी ने कहा कि बुधवार तक गुजरात में कुल 5.33 करोड़ खुराक दी गईं, जिसमें प्रति 10 लाख आबादी पर 8,34,787 खुराक दी गईं। इस तरह गुजरात इस साल 16 जनवरी को शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान में अग्रणी रहा। 

उन्होंने दावा किया, “गुजरात COVID-19 वैक्सीनेशन के मामले में देश के बड़े राज्यों में सबसे आगे है। राज्य के 5,906 गांवों, 104 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 14 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और 17 तालुकाओं में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है।” 

उन्होंने कहा कि गुजरात ने वैक्सीन के भंडारण के लिये पुख्ता व्यवस्था की है जिसके तहत जरूरतों को पूरा करने के लिये छह मंडल स्तरीय भंडार, 41 जिला एवं निगमस्तरीय भंडार और 2236 शीत श्रृंखला स्थलों का संचालन किया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य के श्रमिक वर्ग और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में शुक्रवार से शुरुआती आधार पर 100 से अधिक दीनदयाल औषधालय का संचालन शुरू हो जाएंगा।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।