1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 2 साल की बच्ची पर ड्राइवर ने चढ़ाई कार, घर के बाहर गली में खेल रही थी मासूम

2 साल की बच्ची पर ड्राइवर ने चढ़ाई कार, घर के बाहर गली में खेल रही थी मासूम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 23, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 01:58 pm IST

कार चालक की लापरवाही में दो साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे कुचल दिया।

दो वर्षीय धनश्री की मौत- India TV Hindi
दो वर्षीय धनश्री की मौत Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के मोरबी शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक कार चालक की लापरवाही ने दो साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। घर के बाहर गली में खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे ने पूरे  इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना मोरबी के आलाप रोड स्थित पटेलनगर इलाके की है। 

गली में खेल रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार, वासुदेवभाई वडसोला की दो वर्षीय पुत्री धनश्री अपने घर के पास गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक बलेनो कार का चालक नीरवभाई महादेवभाई भोरनिया गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाते हुए आया और खेल रही मासूम को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि धनश्री गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और मासूम को लेकर अस्पताल की ओर भागे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान मासूम धनश्री ने दम तोड़ दिया।

आरोपी चालक पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मोरबी ए-डिवीजन पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक नीरवभाई महादेवभाई भोरनिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- निलेश पटेल)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: शादी से लौट रहे वायुसेना के जवान को रोक पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फाड़ने का आरोप

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने विला में बुलाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप; छात्रा ने अब किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।