Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. LIVE: गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी ने दी कई सौगातें, कांग्रेस पर जमकर बरसे

LIVE: गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी ने दी कई सौगातें, कांग्रेस पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जो समुद्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी हैं।

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
Published : Sep 20, 2025 09:57 am IST, Updated : Sep 21, 2025 04:47 pm IST
Narendra Modi, Narendra Modi Gujarat Visit- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Narendra Modi Gujarat Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने गुजरात पहुंचने के बाद भावनगर में एक भव्य रोड शो किया और एक कार्यक्रम में 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। भावनगर में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आज भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। हम जो लक्ष्य तय करते हैं उसे अब समय से पहले पूरा करके भी दिखाते हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Narendra Modi Gujarat Visit Live

Auto Refresh
Refresh
  • 12:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'आज भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है'

    PM मोदी ने कहा, 'आज भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। हम जो लक्ष्य तय करते हैं उसे अब समय से पहले पूरा करके भी दिखाते हैं। सोलर सेक्टर में भारत अब अपने लक्ष्यों को चार-चार, पांच-पांच साल पहले हासिल कर रहा है।'

  • 12:51 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'अब सरकार ने बड़े जहाजों को Infrastructure के रूप में मान्यता दे दी है'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '2047 तक हमें विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना ही होगा, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। 140 करोड़ देशवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए- Chip हो या Ship, हमें भारत में ही बनाने होंगे। इसी सोच के साथ आज भारत Maritime Sector भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है। देश के Maritime Sector को मजबूती देने के लिए एक बहुत ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। अब सरकार ने बड़े जहाजों को Infrastructure के रूप में मान्यता दे दी है।'

  • 12:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसके दो बड़े कारण रहे- लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा। दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के नौजवानों का बहुत नुकसान किया।'

  • 12:49 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है: PM मोदी

    PM मोदी ने कहा, '21वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। थोड़ी देर पहले यहां port led development को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए का शिलान्यास और उद्धाटन किया गया है। भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा।'

  • 12:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'जीएसटी में कमी की वजह से बाजारों में रौनक ज्यादा रहने वाली है'

    PM मोदी ने कहा, 'आज मैं ऐसे समय में भावनगर आया हूं, जब नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। इस बार जीएसटी में कमी की वजह से बाजारों में रौनक भी ज्यादा रहने वाली है। और ये उत्सव के इसी माहौल में आज हम समुद्र से समृद्धि का महा-उत्सव मना रहे हैं।'

  • 12:47 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पूरे देश भर में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'विश्वकर्मा जयंती से हनुमान जयंती तक, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देश भर में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। मुझे बताया गया है कि गुजरात में भी, पिछले दो-तीन दिनों में ही सेवा पखवाड़ा के दौरान बहुत जगह कार्यक्रम हुए, सैकड़ों जगहों पर रक्तदान शिविर लगे और इनमें अब तक एक लाख लोग ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया।'

  • 12:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '17 सितंबर को आप सबने अपने नरेन्द्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो मुझे शुभकामनाएं मिली हैं, व्यक्तिगत तौर पर सबका धन्यवाद करना संभव नहीं है, लेकिन भारत के कोने-कोने से, विश्वभर से ये जो प्यार मिला है, आशीर्वाद मिले हैं।  ये मेरी बहुत बड़ी संपत्ति है, ये मेरी बहुत बड़ी ताकत है। इसलिए मैं आज सार्वजनिक रूप से देश और दुनिया के सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

  • 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    ये कार्यक्रम पूरे हिंदुस्तान का है: PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये कार्यक्रम तो भावनगर में हो रहा है, लेकिन ये कार्यक्रम पूरे हिंदुस्तान का है। पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि से जाने की ओर हमारी दिशा क्या है, उसके लिए आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर को चुना गया है। गुजरात और भावनगर के लोगों को बहुत बहुत बधाई।'

  • 12:01 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भावनगर पहुंचने पर PM मोदी का अभिनंदन

    भावनगर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया। वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

  • 12:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    PM मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम के लिए आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसका वे उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, वे 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

  • 11:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    PM मोदी ने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया

    प्रधानमंत्री मोदी ने भावनगर में एक भव्य रोड शो किया, जहां उन्होंने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

     

  • 10:52 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भावनगर में रोड शो कर रहे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भावनगर पहुंच चुके हैं। वह भावनगर में एक भव्य रोड शो कर रहे हैं।

  • 10:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री छारा बंदरगाह पर HPLNG पुनर्गैसीकरण टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक और ऑक्सो एल्कोहल परियोजना, 600 मेगावाट ग्रीन शू पहल, किसानों के लिए पीएम-कुसुम 475 मेगावाट कंपोनेंट सी सोलर फीडर, 45 मेगावाट बडेली सोलर पीवी परियोजना, धोर्डो गाँव के पूर्ण सौरीकरण आदि का उद्घाटन करेंगे।

  • 10:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

    कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आज, 20 सितंबर, भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। सुबह लगभग 10:30 बजे, भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लूंगा। 34,200 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा। इनसे पूरे भारत के लोगों को लाभ होगा। शिपिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख नीतियों पर भी हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा।'

  • 10:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम के लिए मंच तैयार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनगर आगमन से पहले, 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

  • 10:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने X पर पोस्ट किया गीत

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने X पर पोस्ट किया, 'सुस्वागतम् मोदीजी। माननीय मोदीजी आज गुजरात के दौरे पर पधार रहे हैं। इस अवसर पर आप सभी के साथ यह गीत साझा कर रहा हूं, जो देश के सामान्य जन की मोदीजी के प्रति भावना को व्यक्त करता है। मोदीजी ने हर सामान्य नागरिक की चिंता कर जन-जन के हृदय में स्थान बनाया है। राष्ट्रहित को सर्वोपरी रखते हुए उन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया है। यह गीत उसी भावनाओं की गूंज है.. उसी गौरव का प्रतिबिंब है।'

  • 10:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    इंदिरा डॉक पर क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे PM

    समुद्री क्षेत्र को एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में प्रधानमंत्री 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली समुद्री क्षेत्र से संबंधित अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इंदिरा डॉक पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

  • 9:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    प्रधानमंत्री धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे

    भावनगर के बाद प्रधानमंत्री धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे वह एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे।

  • 9:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    आज गुजरात के दौरे पर हैं पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। वे भावनगर में सुबह लगभग 10:30 बजे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement