1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में खुलेआम रईसों की शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर 100 लोगों को पकड़ा; महिलाएं भी शामिल

गुजरात में खुलेआम रईसों की शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर 100 लोगों को पकड़ा; महिलाएं भी शामिल

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 21, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 02:45 pm IST

अहमदाबाद में पुलिस ने छापेमारी कर 100 से अधिक लोगों को शराब पार्टी करते पकड़ा है। इस पार्टी में शामिल सभी लोग अमीर परिवार के बताए जा रहे हैं। पकड़े गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।

छापेमारी में 100 लोग पकड़े गए। - India TV Hindi
छापेमारी में 100 लोग पकड़े गए। Image Source : REPORTER INPUT

अहमदाबाद: शहर में पुलिस ने शराबबंदी के बावजूद खुलकर चल रही शराब पार्टी पर छापेमारी की है। यहां अहमदाबाद के सानंद में रूरल पुलिस ने बड़ी रेड की। दरअसल, सानंद स्थित ग्लेड-1 फार्म में पुलिस ने छापेमारी की, जहां पर बड़ी मात्रा में शराब पार्टी पकड़ी गई है। पुलिस की इस छापेमारी में शराब पार्टी कर रहे 100 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। छापेमारी में पकड़े गए सभी लोग अहमदाबाद के अमीर और फेमस परिवारों के लोग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। 

गोंदिया के स्पा सेंटर में भी छापेमारी

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पुलिस ने एक स्पा पर छापेमारी की थी। इस दौरान यहां कथित वेश्यावृत्ति गतिविधियों में संलिप्त पांच महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा ने जयस्तंभ स्क्वायर के पास स्थित स्पा पर छापा मारा। उन्होंने कहा, "पांच महिलाओं को बचाया गया है। स्पा के मालिक बलिराम बस्ताराम घोटेकर और दिलीप बस्ताराम घोटेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।" उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

पुणे में स्पा सेंटर से छुड़ाई गई महिलाएं

एक अन्य कार्रवाई में पुणे शहर के दो स्पा सेंटरों में पुलिस ने छापेमारी की। यहां से थाईलैंड की कई नागरिकों समेत 18 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बतायाॉ कि इन महिलाओं को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि विमंतल और बानेर इलाकों में छापेमारी की गई। विमंतल इलाके के स्पा सेंटर से थाईलैंड की 10 से ज्यादा नागरिकों समेत 16 महिलाओं को मुक्त कराया गया। इसके अलावा बानेर के एक अन्य स्पा सेंटर से भी दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। इन स्पा सेंटर के प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।