1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. राजकोट: 150KM की रफ्तार में BMW कार ने मारी टक्कर, 1.5 किमी तक घसीटती ले गई, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

राजकोट: 150KM की रफ्तार में BMW कार ने मारी टक्कर, 1.5 किमी तक घसीटती ले गई, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 10, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 05:50 pm IST

बीएमडब्ल्यू कार की 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में थी और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद लगभग 1.5 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

rajkot accident- India TV Hindi
राजकोट सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के राजकोट में एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार में थी और स्कूटी को लगभग 1.5 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ। काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार ने कालयावड रोड पर क्रिस्टल मॉल के पास तेज रफ्तार में एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अभिषेक नाथाणी सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे में बीएमडब्ल्यू कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन मेडिकल टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

1.5 किलोमीटर तक घसीटते ले गया ड्राईवर

बताया जा रहा है कि लग्जरी कार तेज रफ्तार में थी। कार की गति 120 से 150 किमी प्रति घंटे के बीच थी। क्रिस्टल मॉल के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और लगभग 1.5 किलोमीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में 20 वर्षीय अभिषेक नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार आत्मन पटेल नाम का एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद कार चालक पुलिस के सामने पेश हुआ और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनेसमैन का बेटा है आरोपी

पुलिस का कहना है कि बीएमडब्ल्यू कार चालक आत्मान पटेल को हिरासत में लिया गया है। कार चालक के पिता अक्षयभाई एक व्यवसायी हैं। बीएमडब्ल्यू कार आरटीओ में आत्मान के पिता अक्षयभाई के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की गति जानने के लिए एफएसएल की मदद ली जाएगी। प्रारंभिक तौर पर, ऐसा प्रतीत होता है कि कार ओवरस्पीडिंग कर रही थी। ओवरस्पीडिंग और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

गुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में आतंकी हमले की थी योजना

मुजफ्फरपुर के लड़का-लड़की, दिल्ली में हुआ प्यार, सूरत में बढ़ी तकरार, फिर हो गया मर्डर, पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया केस

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।