1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मुजफ्फरपुर के लड़का-लड़की, दिल्ली में हुआ प्यार, सूरत में बढ़ी तकरार, फिर हो गया मर्डर, पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया केस

मुजफ्फरपुर के लड़का-लड़की, दिल्ली में हुआ प्यार, सूरत में बढ़ी तकरार, फिर हो गया मर्डर, पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया केस

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 07, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 07:01 pm IST

पुलिस ने बताया कि महिला अपने प्रेमी से मिलने सूरत आई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवक ने महिला की हत्या कर दी और उसका शव ट्रॉली बैग में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।

Murder- India TV Hindi
ट्राली बैग में शव ले जाता आरोपी (बाएं), मृतक महिला (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

सूरत में सड़क किनारे एक ट्रॉली बैग में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने चार दिन के अंदर सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है। सूरत जिला एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि चार दिन पहले सूरत जिले की कोसंबा तरसाडी रोड पर गड्ढे में एक ट्रॉली बैग मिला था। इसके अंदर एक महिला का शव था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारे लिए पहले तो मृतक महिला की पहचान करना जरूरी था। हमें शुरुआती जांच में पता चला कि उसके हाथ में टैटू था और उसके ऊपर K और S लिखा हुआ था और बीच में दिल का सिंबल था। हमने टेक्निकल सर्वेलेंस और खबरी की टीम को एक्टिवेट किया। हमें जानकारी मिली वैसे ही हम उनके घर गए तो घर पर ताला लगा हुआ था। तब हमें लगा कि यही बंदा हत्या कर फरार हो गया है। हमें घर का ताला तोड़ कर जांच की तो ओर भी सबूत हाथ लगे। मोबाइल सर्वेलेंस से पता चला कि वह ट्रेन के जरिए दिल्ली की ओर जा रहा है।"

स्टेशन पर पकड़ाया हत्यारा

सूरत पुलिस ने आरपीएफ और फरीदाबाद पुलिस का संपर्क किया और जानकारी दी कि सूरत से महिला की हत्या कर हत्यारा फरीदाबाद आ रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने हत्यारे को स्टेशन पर ही पकड़ लिया। सूरत जिला क्राइमब्रांच की टीम भी फरीदाबाद पहुंची और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सूरत पहुंची।

क्या है पूरी कहानी?

आरोपी का नाम रवि शर्मा है, जो मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। मृतक महिला की भी पहचान हो गई है, उसका नाम काजल देवी है और वह भी मुजफ्फरपुर की ही रहने वाली है। दिल्ली में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों मिले थे। रवि काम के सिलसिले में तीन महीने पहले सूरत आया था। काजल देवी भी रवि से मिलने सूरत आई थी। इस बीच दोनों के बीच कुछ झगड़े की वजह से रवि ने काजल का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारे रवि ने शव को छुपाने के लिए कोसंबा के बाजार से एक 2 फिट बाय डेढ़ फीट का ट्रॉली बैग खरीदा और शव को उसमें भरकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया था।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को बड़ी राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने 6 माह की अंतरिम जमानत दी

भारत-पाक सीमा से लगे गांवों के दौरे पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत 30 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की टीम, जानें क्या है मकसद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।