1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के नडियाद में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया

गुजरात के नडियाद में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया

 Published : Mar 11, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 07:31 pm IST

स्थानीय लोगों ने जिन 4 मजदूर को मलबे से बाहर निकाला था। उन सभी को 108 के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया- India TV Hindi
मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया Image Source : INDIA TV

गुजरात के खेड़ा के नडियाद में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबे चार मजदूरों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और घटना की जानकारी प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर फायर विग्रेड की रेस्क्यू टीम और 108 एंबुलेंस मौके पे पहुंची। स्थानीय लोगों ने जिन 4 मजदूर को मलबे से बाहर निकाला था। उन सभी को 108 के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

हादसे के दौरान करीब 14 मजदूर कर रहे थे काम

बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन मकान का दूसरे मंजिल का स्लैब भरा जा रहा था। उस समय तकरीबन 12 से 14 मजदूर वहां काम कर रहे थे। जो स्लैब बन रहा था वो टूट कर पहले मंजिल के स्लैब पर गिरा। इसकी वजह से पहली मंजिल का स्लैब भी गिर गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने बहुत मेहनत की।

स्थानीय लोगों ने फंसे मजदूरों को निकाला

प्रशासन की टीम आने से पहले ही मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। नडियाद फायर ब्रिगेड ने स्लैब की छड़ों को कटर से काटा ताकि यह जांचा जा सके कि अन्य मजदूर मलबे में फंसे है या नहीं।

 रिपोर्ट-नचिकेत मेहता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।