1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Surat Mahanagar Palika Election: सूरत में AAP निकली कांग्रेस से आगे, लेकिन बड़ी जीत की तरफ BJP

Surat Mahanagar Palika Election: सूरत में AAP निकली कांग्रेस से आगे, लेकिन बड़ी जीत की तरफ BJP

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 04:54 pm IST

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सूरत ही नहीं बल्कि अन्य 5 महानगरपालिकाओं में भी कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी का सूरत के अलावा कहीं और खाता खुलता नजर नहीं आ रहा।

गुजरात में स्थानीय...- India TV Hindi
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था Image Source : PTI

सूरत। गुजरात में हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों में सूरत महानगर पालिका का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। सूरत से अबतक आए रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे निकल चुकी है और बहुतमत के बहुत करीब जबकि 10 से ज्यादा सीटों के रुझान या नतीजे आने अभी बाकी हैं। लेकिन सूरत में भाजपा के आगे बढ़ने से ज्यादा कांग्रेस के पिछड़ने की खबर सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि अबतक आए रुझानों और नतीजों में कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे है।

सूरत महानगरपालिका की कुल 120 सीटों के लिए चुनाव हुआ है और शाम 4.30 बजे तक आए रुझान और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 84 सीटों पर आगे है या जीत चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सूरत ही नहीं बल्कि अन्य 5 महानगरपालिकाओं में भी कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी का सूरत के अलावा कहीं और खाता खुलता नजर नहीं आ रहा। रुझानों में अहमदाबाद की 192 में से 150 सीटों पर भाजपा आगे है और 21 पर कांग्रेस आगे हैं, राजकोट की 72 में से 68 सीटों पर भाजपा आगे है। वडोदरा की 76 में से 69 सीटों पर भाजपा आगे है और 7 पर कांग्रेस, जामनगर की 64 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे है और 11 पर कांग्रेस तथा भावनगर की 52 में से 44 सीटों पर भाजपा आगे है और 8 पर कांग्रेस।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।