1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. बाढ़ के बीच फंसे बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो, पुलिस और दमकल के जवानों ने रस्सी से खींचकर बचाया

बाढ़ के बीच फंसे बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो, पुलिस और दमकल के जवानों ने रस्सी से खींचकर बचाया

 Published : Jul 24, 2026 07:49 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 07:49 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान को पानी में फंसे बुजुर्ग के पास भेजा जाता है और बुजुर्ग की कमर में रस्सी बांधकर उन्हें ऊपर खींचा जाता है। पुलिस का कहना है कि वह बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं।

Rescue- India TV Hindi
बुजुर्ग का रेस्क्यू Image Source : REPORTER INPUT

पिछले 48 घंटों से दक्षिण गुजरात में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्से पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और खड़िया उफान पर है। खाड़ियों के ऊपरी हिस्सों में हो रही भारी बारिश के चलते खाड़ियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में सूरत के कापोंडरा क्षेत्र के रामनगर खाड़ी में एक बुजुर्ग खाड़ी के पानी का बहाव देखने गए, तभी उनका पैर फिसल गया और पानी में बहने लगे। गनीमत रही कि बुजुर्ग खाड़ी की झाड़ियों में फंस गए, और मदद की गुहार लगाने लगे। 

पत्नी ने 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने फायर विभाग को जानकारी दी। मदद के लिए पहुंची टीमों ने पहले दमकल के एक कर्मचारी को रस्सी के जरिए नीचे उतारा और बाद में बुजुर्ग को रस्सी के जरिए ऊपर खींचकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पानी का बहाव देखने गए थे बुजुर्ग व्यक्ति

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि कापोडरा थाना अंतर्गत श्रीराम नगर खाड़ी में अनिल भाई माली नामक बुजुर्ग पानी के तेज बहाव देखने खाड़ी के पास गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया। वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे, लेकिन किस्मत से वह खाड़ी की झाड़ियों में अटक गए। पत्नी ने मदद के लिए 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। रस्सी के जरिए दमकल का जवान नीचे उतरे और बुजुर्ग को ऊपर खींच लिया। फौरन अनिल माली को हॉस्पिटल भेज दिया। चिकित्सकों ने उनको चेक किया पर कहीं भी उनके शरीर पर इंजरी के निशान नहीं थे।

पुलिस ने अस्पताल जाकर पूछा हाल

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि हमने हॉस्पिटल में जाकर उनका हालचाल पूछा और जो भी मदद की जरूरत होगी वह मदद हम करेंगे। उन्होंने बताया कि जनता की कोई भी मुसीबत में सूरत पुलिस जनता के साथ खड़ी है। एक बार फिर सूरत फायर विभाग और पुलिस टीम के जवानों ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को मौत के मुह से बचा लिया।

नडाबेट का रण बना टापू

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास नडाबेट का रण भारी बारिश के चलते टापू के जैसा दिखाई दे रहा है। नडाबेट का रण पानी से लबालब भर गया है और इसके नजारे बेहद आकर्षक हैं। हमेशा सूखा रहने वाला यह रण अब टापू जैसा दिखाई दे रहा है। रण में जहां तक नजर जाती है, वहां सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुजरात में आसमान से बरसी आफत! खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद में स्कूल बंद

गुजरात में भारी बारिश के कारण रेल सेवा प्रभावित, परेशान यात्रियों ने वडोदरा स्टेशन पर किया हंगामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।