सूरतः सूरत में आयोजित भागवत कथा स्थल पर 7 महिलाओं के गले से सोने की चेन की चोरी का पर्दाफाश कर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की मंगोलपुरी इलाके में रहने वाली वनिता रंगास्वामी, राधा वेलेगु और मनीषा नायडू 27 दिसंबर को दिल्ली से सूरत आई थी। शाम सूरत में आयोजित भागवत कथा स्थल पर गई थी। वहीं पर तीनों ने 7 महिलाओं के गले से चेन चुराई थी। चोरी को अंजाम देने के बाद तीनों दिल्ली भागने की फिराक में थी।
पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसी टीवी खंगालना शुरू किया और पुख्ता सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और तीनों को सूरत से 50 किलोमीटर दूर कोसांबा हाइवे से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
कैसे चुराती थी चेन
कथा हो या शादी विवाह समेत अन्य धार्मिक प्रसंगों के कार्यक्रम में सज धज कर पहुंच जाती। महिलाओं की भीड़ में शामिल हो जाती। जिस महिला ने सोने की चेन पहनी हो उसे निशाना बनाती थी। तीन में से एक महिला लगातार बातों ध्यान भटका देती ओर दूसरी महिला उसके गले से चेन चुरा लेती ओर तीसरी महिला लोगो पर नजर रखती थी।
सूरत क्राइम ब्रॉस के एसीपी किरण मोदी ने बताया कि यह तीनों महिलाएं ठग गैंग की सदस्य है और तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। यह गैंग देश के अलग अलग राज्यों में धार्मिक कार्यक्रमों, शादी विवाह ओर सामाजिक आयोजनों में उसी धर्म के कपड़े पहनकर प्रवेश करती है और सोने के आभूषण पहने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करती थी।
देशभर के कई राज्यों में की चोरी
एसीपी किरण मोदी ने बताया कि आरोपी महिला दिल्ली से सूरत ही नहीं गुजरात के अन्य शहर ओर अन्य राज्यों में भी इसी तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वनिता और राधा के खिलाफ पहले भी गोवा, गुजरात के भुज अहमदाबाद ओर वलसाड में चोरी कर चुकी है। सालभर पहले राधा सूरत के अलथान भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था तब से वह फरार है।
पुलिस को कैसे मिला सुराग
मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के एसीपी किरण मोदी ने बताया कि जैसे ही चेन चोरी की सूचना मिली, फौरन पुलिस ने सीसी टीवी खंगालना शुरू किया। करीब 100 सीसीटीवी चेक किए तो एक सीसी टीवी में वनीत और राधा नजर आई। सूरत पुलिस दोनों को जानती थी। फौरन पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और खबरी को एक्टिव किया। पुलिस को सुराग मिला कि वो सूरत छोड़ चुकी है और जिले के कोसांबा पहुंची है। वहां से वो दिल्ली की ओर जा रही है। पुलिस ने तीनों को कोसांबा से हिरासत में ले लिया।
रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया, सूरत
संपादक की पसंद