1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में चल रहा बड़ा खेल, 107 करोड़ की ‘अल्प्राजोलम’ के बाद 40 करोड़ की ‘ट्रामाडोल’ दवा जब्त

गुजरात में चल रहा बड़ा खेल, 107 करोड़ की ‘अल्प्राजोलम’ के बाद 40 करोड़ की ‘ट्रामाडोल’ दवा जब्त

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 28, 2025 10:01 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 10:01 pm IST

मूल रूप से ट्रामाडोल का उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके उत्पादन और बिक्री को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मन:प्रभावी दवा के रूप में भी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात में आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने हाल ही में बिना लाइसेंस के ‘अल्प्राजोलम’ बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यापारी के गोदाम से 40 करोड़ रुपये की दर्द निवारक दवा ‘ट्रामाडोल’ जब्त की। एटीएस ने 24 जनवरी को आण‍ंद जिले के खंभात के पास अवैध रूप से ‘अल्प्राजोलम’ बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था और रंजीत डाभी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 107 करोड़ रुपये मूल्य की 107 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ जब्त की गई थी।

रंजीत डाभी ने गोदाम में 500 किलोग्राम ट्रामाडोल की थी जमा

मूल रूप से ट्रामाडोल का उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके उत्पादन और बिक्री को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मन:प्रभावी दवा के रूप में भी किया जा सकता है। विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ के दौरान फैक्टरी के मालिक डाभी ने बिना किसी परमिट के अहमदाबाद जिले के ढोलका के पास अपने गोदाम में 500 किलोग्राम ट्रामाडोल जमा करने की बात कबूल कर ली।

ATS ने गोदाम पर मारा छापा

एटीएस की एक टीम ने सोमवार रात गोदाम पर छापा मारा और 40 करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम ट्रामाडोल बरामद की। इसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मन:प्रभावी पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है और इसका अनधिकृत उत्पादन या बिक्री अपराध है। विज्ञप्ति में बताया गया कि दवा के स्रोत को लेकर जांच जारी है। एटीएस ने बताया कि डाभी और चार अन्य लोगों ने ‘अल्प्राजोलम’ बनाने के लिए खंभात शहर के पास एक फैक्टरी किराए पर ली थी। ‘अल्प्राजोलम’ नींद की गोलियां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

एसी कंप्रेसर में लीकेज, फिर जोरदार धमाका, रिहायशी इलाके की मकान में लगी आग, पिता और 2 बेटियों की मौत

70% दिव्यांग महिला को नहीं मिली आंगनवाड़ी की नौकरी, जानें गुजरात हाई कोर्ट ने क्यों पलटा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।