1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Reported By: Nirnay Kapoor, Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 06, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 06:06 pm IST

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर मंदिर में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए लिए रोपवे टूट गया। हादसे में छह लोगों के मरने की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मालवाहक रोपवे टूटकर गिरा- India TV Hindi
मालवाहक रोपवे टूटकर गिरा Image Source : REPORTER INPUT

पंचमहलः गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर मंदिर में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए बना रोपवे टूट गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

डीएसपी ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की

पंचमहल के डीएसपी डॉ. हर्ष दुधात ने हादसे में छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पावागढ़ में यह हादसा हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हादसे में चार लोग घायल

ताजा जानकारी के अनुसार, पावागढ़ हादसे में 2 लिफ्ट ऑपरेटरों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। कंस्ट्रक्शन का मटीरियल पर्वत के ऊपर चढ़ाते समय ये हादसा हुआ। 

डीएम ने दी ये जानकारी

जानकारी के मुताबिक पावागढ़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शनिवार को एक मालवाहक रोपवे के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि रस्सी टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई। पंचमहल डीएम ने दो लिफ्टमैन, दो श्रमिकों और दो अन्य सहित छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। डीएम के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।