1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजराती नववर्ष पर गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में देंगे शुभकामनाएं, CM पटेल के साथ कार्यक्रम

गुजराती नववर्ष पर गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में देंगे शुभकामनाएं, CM पटेल के साथ कार्यक्रम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 21, 2025 11:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 11:37 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजराती नववर्ष के पहले दिन बुधवार को अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर लोगों से मिलेंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

अमित शाह- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को गुजराती नववर्ष के पहले दिन अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर लोगों से मिलेंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे। बीजेपी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

नववर्ष की शुभकामनाएं देंगे

दिवाली के त्योहार के लिए अपने गृह राज्य गुजरात की यात्रा पर आए अमित शाह बुधवार को अपने आवास पर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देंगे। यह दिन उनके लिए विशेष है, क्योंकि यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हो रहा है। गुजरात में नववर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है।

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम

भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अपने गुजरात प्रवास के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विभिन्न सार्वजनिक समारोहों में शामिल होंगे। अमित शाह अपने गुजरात प्रवास के दौरान 23 अक्टूबर को गांधीनगर में नवनिर्मित विधायक आवासों और मुख्यमंत्री के साथ एक सड़क परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

गृह मंत्री ने पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद 

एक अन्य खबर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर कहा कि पुलिस बलों ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के अलावा, अपराधों और आंतरिक सुरक्षा के प्रति खतरों को विफल करके गौरव गाथा लिखी है। पुलिस स्मृति दिवस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उन 10 कर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हो गए थे। न्होंने कहा, "देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।" (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

नीतीश कुमार ने बीजेपी की महिला कैंडिडेट को पहनाई माला, रोकने पर भड़क गए; आप भी देखिए VIDEO

दो पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या पर DGP बोले- "क्या हमारे पास बैठकर मनोबल खोने का विकल्प है?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।