1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. VIDEO: नशे में धुत महिला ने आधी रात किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की गाली-गलौज और हाथापाई

VIDEO: नशे में धुत महिला ने आधी रात किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की गाली-गलौज और हाथापाई

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 27, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 08:44 pm IST

वडोदरा में एक महिला नशे की हालत में पुलिस से बदतमीजी करते कैमरे में कैद हो गई। बीती रात नशे में धुत महिला ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। खुलेआम पुलिस को गालियां दीं।

नशे की हालत में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
नशे की हालत में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य में शराब पर बैन के बावजूद एक महिला नशे की हालत में पुलिस से बदतमीजी करते कैमरे में कैद हो गई। घटना वडोदरा की है। यहां बीती रात नशे में धुत महिला ने बीच सड़क उत्पात मचाया। पुलिस से हाथापाई की। खुलेआम पुलिस को गालियां दी। बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

चेकिंग के दौरान महिला ने मचाया उत्पात

महिला पर ड्रंकन ड्राइविंग और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। घटना रात 2 बजे की है। जब वासना भायली रोड पर पुलिस ने लापरवाही से ड्राइविंग करती आ रही मोना हिंगु नाम की महिला को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की, तब वो पुलिस से ही भिड़ गई। इतना ही नहीं पुरुष पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित करने लगी। अभद्र इशारे करने लगी। गालियां बकने लगी। 

पुलिसवालों को मारने का भी किया प्रयास

वीडियो में महिला सड़क पर पुलिसवालों को गाली देते और मारने की कोशिश करते हुए देखी जा सकती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पुलिस से भी यह महिला कंट्रोल नहीं हो रही थी, तो अतिरिक्त महिला पुलिस को बुलाना पड़ा। वडोदरा पुलिस की तारीफ करनी पड़ेगी कि उसके जवानों ने खूब संयम बरता।

मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे ISRO चीफ एस सोमनाथ, बोले- विज्ञान और आध्यात्म दोनों की खोज करता हूं

चांद के साउथ पोल की जमीन के तापमान को लेकर चंद्रयान-3 की पहली खोज आई सामने, इसरो ने किया शेयर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।