1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. VIDEO: गुजरात में भीषण आग की लपटों में घिरी प्लास्टिक फैक्ट्री, धू-धू कर जली

VIDEO: गुजरात में भीषण आग की लपटों में घिरी प्लास्टिक फैक्ट्री, धू-धू कर जली

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 22, 2025 10:48 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 11:00 am IST

वलसाड में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग कितनी भयंकर है। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग- India TV Hindi
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गुजरात के वलसाड में सोमवार देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात वलसाड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इस कदर थी कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता था। आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। वीडियो में आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

दमकलकर्मियों ने बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के काम में कई घंटों का समय लगा। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने की वजहों की जांच में जुट गई है। 

नासिक जा रही बस में लगी आग

वहीं, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के निकट आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक निजी बस के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से उसमें आग लग गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वातानुकूलित बस 30 से 35 यात्रियों को लेकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नासिक जा रही थी। किशनगंज पुलिस थाने के उपनिरीक्षक राजू सिंह चौहान ने मौके से बताया कि बस चालक और एक महिला यात्री को चोटें आई हैं। 

उन्होंने कहा, "हमें रात करीब 8.0 बजे दमकल विभाग से फोन आया। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।" उन्होंने कहा कि आग लगने से पहले बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई थी, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद लोग उसमें से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाया गया और फिर रास्ते को वाहनों के सुगम परिचालन के लिए साफ कर दिया गया। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में दो और शूटर गिरफ्तार, लगी गोली

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा था पहला दिन, आज कैसे रहेंगे हालात?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।