1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या में रजाक खान को फांसी की सजा, शव देखकर कांप गई थी रूह

गुजरात: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या में रजाक खान को फांसी की सजा, शव देखकर कांप गई थी रूह

 Published : Dec 05, 2025 07:03 am IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:50 am IST

वलसाड में, सेशन कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शख्स को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रजाक खान को दोषी पाया। अदालत ने इस अपराध को जघन्य माना।

valsad rape murder accused- India TV Hindi
दोषी रजाक खान को फांसी की सजा सुनाई गई है। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के वलसाड में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले शख्स को फांसी की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में भीड़ जमा हो गई। वलसाड पुलिस की तुरंत कार्रवाई और जांच से 6 साल की लड़की को जल्द न्याय मिला और कोर्ट ने सजा सुनाकर दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का बड़ा संदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना वापी के डूंगरा इलाके में हुई थी। 42 साल के रजाक खान ने 23 अक्टूबर 2023 को 6 साल की लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। रजाक ने राक्षसों की तरह बच्ची के शरीर को नोचते हुए प्राकृतिक और अप्राकृतिक तरीके से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को यातनाएं देते हुए फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया था। मासूम का शव देखकर लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई थी।

कोर्ट ने अपराध को घृणित माना

मामले में वलसाड जिला पुलिस ने जांच शुरू की और 19 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस ने मेडिकल , साइंटिफिक , फाइनेंस, टेक्निकल  और CCTV के आधार पर जांच पूरी करी थी। न्यायालय ने तत्काल मुकदमे की सुनवाई शुरू कर दी थी। गुरुवार को सेशन कोर्ट ने 42 वर्षीय आरोपी रजाक खान को फांसी और साथ ही 17 लाख पीड़िता के परिवार को देने की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपराध को जघन्य और घृणित माना है।

(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में चार सुंदर बच्चों की हत्या, साइको किलर ने कैसे खतरनाक मर्डर प्लान को दिया अंजाम

बुलंदशहर में किडनैप कर क्षमा शर्मा की हत्या, पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी सलीम हुआ लंगड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।