1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. "न AC चल रहा था, न स्क्रीन", Air India का जो विमान हुआ क्रैश, जब वह दिल्ली से अहमदाबाद जा रहा था, तब उसके अंदर का वीडियो आया सामने

"न AC चल रहा था, न स्क्रीन", Air India का जो विमान हुआ क्रैश, जब वह दिल्ली से अहमदाबाद जा रहा था, तब उसके अंदर का वीडियो आया सामने

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 12, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 06:49 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद में आज एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। यही विमान जब दिल्ली से अमहदाबाद जा रहा था, इस दौरान विमान में सवार एक यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो बनाया और कई तकनीकी खामियों की जानकारी दी थी।

video before the Air India plane crash surfaced it was recorded by a passenger on board the plane- India TV Hindi
Air India प्लेन क्रैश से पहले का वीडियो आया सामने Image Source : INDIA TV

Ahmedabad London Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बता दें कि यह वही विमान है जो 12 जून की सुबह 10.07 बजे AI 423 नंबर से दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा था। जब यह विमान दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार था, तभी विमान में सवार एक यात्री ने इस फ्लाइट में खराब एसी और कई तकनीकी खामियों का वीडियो बनाया। 

आकाश वत्स ने जारी किया विमान के अंदर का वीडियो

बता दें कि यह वीडियो प्लेन में सवार पैसेंजर आकाश वत्स ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ समझ में आ रहा है कि विमान में कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर थी। बता दें कि यात्री आकाश वत्स ने प्लेन में कुछ खामियों की बात कही है। इसी प्लेन से 2 घंटे पहले आकाश वत्स अहमदाबाद पहुंचे थे। वीडियो में आकाश वत्स कहते हैं, 'एसी काम नहीं कर रहा है, चीजे खराब पड़ी हैं, बहुत सारे लोग परेशान हो रहे हैं। सीट के सामने लगे स्क्रीन्स भी काम नहीं कर रहे हैं। ये एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान है।' इस वीडियो में बहुत सारे लोग मैगजीन के सहारे हवा लेने का इस्तेमाल कर रहे हैं और केबिन क्रू को बुलाने के लिए जो बटन्स दिए गए हैं, वो भी काम नहीं कर रहा है।

विमान में सवार कई लोगों की मौत

आकाश वत्स ने कहा, 'ना इन्फोटेनमेंट सिस्टम काम कर रहा है, ना केबिन क्रू को बुलाने के लिए बटन्स काम कर रहे हैं। फ्लाइट में गड़बड़ी है और मुझे खुद पसीना हो रहा है। 15 मिनट से एसी नहीं चल रहा है।' बता दें कि यही विमान जब अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरता है तो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हो जाता है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार कई लोगों की मौत की सूचना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।