अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए IPL के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 रन से मात दे दी। इस मैच में पंजाब की टीम ने बेंगलुरु की 190 रनों के जवाब में पूरा दम लगाकर स्कोर का पीछा किया लेकिन कुल मिलाकर 184 रन ही बना सकी। मैच के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम रोशनी से नहा उठा और आतिशबाजी के शानदार दृश्य देखने को मिले। इतने लंबे इंतजार के बाद IPL की पहली ट्रॉफी जीतने की खुशी में विराट कोहली की आंखें नम हो गईं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और पहली ट्रॉफी जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया। आखिरी ओवर में 22 रन बनाने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी।
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, जहां ओपनिंग जोड़ी ने 43 रनों की साझेदारी की। लेकिन प्रियांश आर्या (24) के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवरों में कमाल दिखाया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (72 रन पर आउट) को पवेलियन भेजकर पंजाब की पारी को झटका दिया। इसके बाद जोश इंग्लिश और श्रेयस अय्यर (1 रन) भी जल्दी आउट हो गए। क्रुणाल की शानदार गेंदबाजी ने पंजाब को वापसी का मौका नहीं दिया, और RCB ने 184 रनों पर पंजाब को रोककर ऐतिहासिक जीत हासिल की।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। पहले इसे मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2021 में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1,32,000 है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें चार ड्रेसिंग रूम, 11 सेंटर पिच, और दो अभ्यास मैदान शामिल हैं। स्टेडियम में एलईडी लाइटिंग और उत्कृष्ट ड्रेनेज सिस्टम है। यह आईपीएल, टेस्ट और वनडे मैचों की मेजबानी करता है, जिसमें 2023 का विश्व कप फाइनल भी शामिल था।
संपादक की पसंद