1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव, रविवार को हुए थे बेहोश

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव, रविवार को हुए थे बेहोश

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Feb 15, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 01:05 pm IST

रविवार को विजय रुपाणी एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए थे, उसके बाद उनका उपचार चल रहा है और सावधानी के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था

रविवार को गुजरात के...- India TV Hindi
रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए थे Image Source : INDIA TV

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कोरोना वायरस रिपोर्ट आ गई है और वे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को विजय रुपाणी एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए थे, उसके बाद उनका उपचार चल रहा है और सावधानी के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उन्हें उपचार के लिए यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था और फर्स्ट एड के बाद वे अहमदाबाद लौट गए थे। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूपाणी के स्वास्थ्य को लेकर देर रात तक अस्पताल की ओर से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वक्तव्य के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। यह रूपाणी की वड़ोदरा में दिन के दौरान तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ विजय शाह ने कहा, ‘‘रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए और मैंने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वह ठीक थे और मंच से कार तक चलकर गए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।