1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. क्या गुजरात में होंगे उत्तर प्रदेश के साथ चुनाव? विजय रूपाणी ने दिया ये जवाब

क्या गुजरात में होंगे उत्तर प्रदेश के साथ चुनाव? विजय रूपाणी ने दिया ये जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2021 09:20 am IST,  Updated : Aug 10, 2021 09:20 am IST

रूपाणी मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच साल पूरे होने पर नौ दिवसीय समारोह के समापन के बाद नर्मदा जिले के राजपिपला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व चुनाव के समय ही महसूस होता है।

Will Gujarat Elections take place before scheduled time with Uttar Pradesh Vidhan sabha Elections क्- India TV Hindi
क्या गुजरात में होंगे उत्तर प्रदेश के साथ चुनाव? विजय रूपाणी ने दिया ये जवाब Image Source : PTI

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat CM Vijay Rupani) ने राज्य में विधानसभा चुनाव जल्द कराने की संभावना से सोमवार को इनकार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे पांच साल लोगों के बीच काम करने में विश्वास रखती है। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अगले साल के शुरू में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Elections) के साथ ही गुजरात के भी चुनाव कराये जाने की संभावना है तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मुझे नहीं लगता कि गुजरात विधानसभा चुनाव जल्दी होंगे। उन्हें समय पर कराया जायेगा। हम ऐसे लोग हैं जो लगातार काम करते हैं। भाजपा ने कभी भी चुनाव जीतने के लिए कोई योजना शुरू नहीं की। भाजपा पूरे पांच साल के लिए जनता के बीच है, इसलिए जल्दी चुनाव का सवाल ही नहीं उठता।"

रूपाणी मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच साल पूरे होने पर नौ दिवसीय समारोह के समापन के बाद नर्मदा जिले के राजपिपला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व चुनाव के समय ही महसूस होता है। रूपाणी ने कहा, "चुनाव के दौरान ही कांग्रेस में कुछ हलचल देखी जाती है। उनकी गतिविधियां चुनाव केंद्रित हैं।’’ ऐसी अटकलें हैं कि गुजरात चुनाव को समय से पहले कराया जा सकता है ताकि इसे उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ कराया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।