1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. क्रिकेट, बच्चे और गेंद... एक महीने तक बंद घर में लटकी रही लाश, मामला जान पुलिस भी हैरान

क्रिकेट, बच्चे और गेंद... एक महीने तक बंद घर में लटकी रही लाश, मामला जान पुलिस भी हैरान

 Published : Apr 12, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 01:38 pm IST

दिल्ली एनसीआर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पुलिस को एक लाश मिली है जो एक माह से फंदे पर लटकी हुई थी।

Faridabad police- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने बीते दिन गुरुवार को एक फंदे पर लटकती हुई लाश बरामद किया है। दरअसल, ईद के दिन यानी गुरुवार को बच्चों की छुट्टी थी, तो वे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी बीच एक बच्चे को लाश दिखी जिसे देखकर वह घबरा गया। फिर लोगों को पता चला तो पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे जांच कर रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम राजा है, इसकी उम्र करीब 32 साल थी। राजा मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, यहां अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों की मानें तो राजा करीबन 1 महीने से गुम था। ईद के दिन बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे और बॉल कमरे में गई तो बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो वह घबरा गया। कमरे में राजा की लाश सड़ी-गली हाला में कमरे की छत में लगे गार्डर से एक रस्सी के सहारे टंगी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बीवी कई साल से रह रही थी मायके

पुलिस ने आगे बताया कि राजा की बीवी करीब 4 साल से अपने मायके में रहती है, राजा दिहाड़ी मजदूर था। मृतक बिना किसी को बताए कई-कई दिनों तक अपने दोस्तों के पास या गांव चला जाता था, इसीलिए परिजनों ने इस बार भी यही माना और कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई। दयालबाग चौकी प्रभारी विजयपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि शव का हालत काफी खराब है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है और अभी मामले में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:

महेंद्रगढ़ बस हादसाः शिक्षा मंत्री ने स्कूल संचालक-प्रिसिंपल के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश, दर्ज होगी FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।