1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अंबाला कैंट सीट पर फिर हावी होंगे अनिल विज या कोई और मारेगा बाजी, समझें कांटे की टक्कर का पूरा समीकरण

अंबाला कैंट सीट पर फिर हावी होंगे अनिल विज या कोई और मारेगा बाजी, समझें कांटे की टक्कर का पूरा समीकरण

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 21, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 11:46 am IST

हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला होने वाला है। एक तरफ जहां भाजपा ने फिर से अनिल विज को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी उनके सामने चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा जेजेपी और इनेलो भी भाजपा के अनिल विज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

अंबाला कैंट सीट का सियासी समीकरण।- India TV Hindi
अंबाला कैंट सीट का सियासी समीकरण। Image Source : INDIA TV

Ambala Cantt Assembly Election 2024: अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह हरियाणा विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है, जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र चंडीगढ़ के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) यहां के मुख्य दल हैं।

अम्बाला कैंट सीट की जनसांख्यिकीय प्रोफाइल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 20219 विधानसभा चुनाव के दौरान अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र में 196870 मतदाता थे। इनमें से 104774 पुरुष और 92090 महिला मतदाता थे। छह मतदाता तीसरे लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 286 डाक मत डाले गए। 2019 में अंबाला कैंट में सेवा मतदाताओं की संख्या 869 (758 पुरुष और 111 महिलाएं) थी। वहीं 2014 में, अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 174704 थी। इसमें से 93142 मतदाता पुरुष और 81562 महिला मतदाता थे। निर्वाचन क्षेत्र में 80 वैध डाक मत थे। 2014 में अंबाला कैंट में सेवा मतदाताओं की संख्या 514 (355 पुरुष और 159 महिलाएं) थीं।

अंबाला कैंट विधानसभा चुनाव 2024

हरियाणा के अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के अनुरोध के बाद ईसीआई ने मतदान की तारीख 1 अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया था। वहीं अंबाला कैंट सीट का परिणाम हरियाणा की अन्य 89 सीटों के साथ 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। 

अंबाला कैंट सीट पर उम्मीदवार 

  • अनिल विज (भाजपा)
  • परविंदर पाल परी (कांग्रेस) 
  • ओंकार सिंह (इनेलो और बसपा गठबंधन)
  • राज कौर गिल (आम आदमी पार्टी)
  • अवतार सिंह (जेजेपी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन) 

अम्बाला कैंट सीट पर पिछली बार के विजेता

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने यहां 20,165 (16.7%) वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 53.04% वोट शेयर के साथ 64571 वोट मिले। उन्होंने चित्रा सरवारा को हराया, जिन्हें 44406 वोट (36.48%) मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार वेणु सिंगला 8534 वोट (7.01%) के साथ तीसरे और बीएसपी के राजेश कुमार 1938 (1.59%) वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल वैध मतों की संख्या 120493 (61.86%) थी।

अम्बाला कैंट सीट पर अब तक के विजेता

  • 1967: डीआर आनंद (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • 1968: भगवान दास (भारतीय जनसंघ)
  • 1972 हंस राज सूरी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • 1977 सुषमा स्वराज (जनता पार्टी)
  • 1982 राम दास धमीजा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • 1987 सुषमा स्वराज (भारतीय जनता पार्टी)
  • 1990 अनिल विज (भारतीय जनता पार्टी)
  • 1991 बृज आनंद (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • 1996 अनिल विज (स्वतंत्र)
  • 2000 अनिल विज (स्वतंत्र)
  • 2005: देवेन्द्र कुमार बंसल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • 2009: अनिल विज (भारतीय जनता पार्टी)
  • 2014: अनिल विज (भारतीय जनता पार्टी)
  • 2019: अनिल विज (भारतीय जनता पार्टी)

यह भी पढ़ें- 

हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह, कैंपेनिंग में भी नहीं गईं नाराज कुमारी शैलजा, सामने आई वजह

अंबाला सिटी से असीम गोयल लगाएंगे हैट्रिक या 10 साल बाद कांग्रेस का 'हाथ' फिर से होगा मजबूत, जानें आंकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।