1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अंबाला के डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में शामिल, CM सैनी ने दिलाई सदस्यता

अंबाला के डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में शामिल, CM सैनी ने दिलाई सदस्यता

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 01, 2025 08:49 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 08:49 am IST

अंबाला के डिप्टी मेयर राजेश मेहता को सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अंबाला में एक रैली के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में शामिल।- India TV Hindi
डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में शामिल। Image Source : SOCIAL MEDIA

अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए है। वह पहले कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जिन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता लेते हुए राजेश मेहता ने दावा किया कि कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों के बीच अपना आधार खो दिया है, उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल हुए क्योंकि वह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री सैनी द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हैं। बता दें कि राजेश मेहता पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

एक भी सीट नहीं जीत पाएगी कांग्रेस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनावों में कोई भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने-अपने एसी कमरे में बैठे हैं और वे जमीनी हकीकत से दूर हैं। नगर निकाय चुनावों के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को जमीनी हकीकत का पता नहीं है, क्योंकि वे केवल अपने-अपने कमरे में बैठकर ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट करते हैं। सीएम सैनी ने कहा, ‘‘वे केवल वातानुकूलित कमरों में बैठकर पोस्ट करते हैं।’’ 

तीन गुना तेजी से होगा काम

सीएम सैनी ने भरोसा जताया कि भाजपा नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनने के बाद हरियाणा में तीन गुना तेजी से काम होगा। चार नगर पालिकाओं, 21 नगर समितियों और सात नगर निगमों- फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर के लिए चुनाव दो मार्च को होंगे। इसके अलावा, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। 

सीएम ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अंबाला नगर निगम के महापौर पद की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा के समर्थन में रैली को सीएम सैनी संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता और अंबाला नगर निगम के उप महापौर राजेश मेहता मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। नगर निकाय चुनाव के लिए फतेहाबाद के जाखल में एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर आधारित हैं। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें- 

पटना में ट्रैक्टर ने शख्स को कुचला, मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने की आगजनी

Video: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही, 583 सड़कें बंद, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप, मलबे में बही गाड़ियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।