1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'जेल से निकलने से जेल पहुंचने तक हो वीडियोग्राफी', अंकित बालियान हत्या मामले में पूछताछ की आशंका पर गैंगस्टर राकेश ने की मांग

'जेल से निकलने से जेल पहुंचने तक हो वीडियोग्राफी', अंकित बालियान हत्या मामले में पूछताछ की आशंका पर गैंगस्टर राकेश ने की मांग

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 02, 2026 07:45 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 07:45 am IST

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के मामले में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू से भी पूछताछ हो सकती है। इस बीच, गैंगस्टर ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

gangster Rakesh Pampu- India TV Hindi
गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू ने सुरक्षा की मांग की है। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी के शामली में हुए सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले की जांच तेजी से चल रही है। इस बीच, संभावना है कि गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू से भी पूछताछ की जा सकती है। ये खबर मिलने के बाद गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू ने जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। उसने वीडियोग्राफी कराए जाने की डिमांड भी रखी है।

2017 में भी राकेश उर्फ पम्पू पर हुआ था जानलेवा हमला

बता दें कि राकेश उर्फ पम्पू फिलहाल करनाल जिला जेल में अंडरट्रायल के तौर पर बंद है। उसके खिलाफ सोनीपत के बहालगढ़ थाने में हत्या समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हैं। 2017 में भी राकेश पर जानलेवा हमला हुआ था, हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाई थीं। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कोर्ट में पेशी के दौरान हथियारबंद सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। 

हत्याकांड मामले के 2 आरोपियों का हो चुका है एनकाउंटर

जान लें कि हाल ही में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले में आर्यन और सत्यम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तो वहीं दो आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है

पूछताछ का जिक्र हुआ तो गैंगस्टर को सताया डर

इस बीच, शामली एसपी की ओर से राकेश उर्फ पम्पू के इस मामले से कथित संबंध का जिक्र किए जाने की बात सामने आई है। इसी के बाद से राकेश को पुलिस रिमांड, पेशी या जांच के लिए जेल से बाहर ले जाने पर जान का खतरा जताया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए मांग की गई है कि उसे जेल से बाहर ले जाते समय पर्याप्त संख्या में हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं।

पूरे ट्रांजिट की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग

इतना ही नहीं, जेल से निकलने से लेकर वापस जेल पहुंचने तक पूरे ट्रांजिट की वीडियोग्राफी कराने की भी मांग की गई है। रास्ते में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की डिमांड भी है, ताकि किसी व्यक्ति से उसे नुकसान न पहुंचे।

गोली मारकर की गई थी अंकित की हत्या

वहीं, एसपी शामली का कहना है कि अपराधियों को डर है। इसी वजह वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बीते 26 अगस्त को सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो बाइक्स पर आए थे और अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।

ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को लगीं 9 गोलियां, 4 तो बॉडी के आर-पार हो गईं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।