1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, हरियाणा में वोटिंग से पहले 20 दिन की पैरोल मंजूर

फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, हरियाणा में वोटिंग से पहले 20 दिन की पैरोल मंजूर

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 30, 2024 09:55 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 10:36 pm IST

गुरमीत राम रहीम की 20 दिनों की पैरोल मंजूर हो गई है। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। डेरा प्रमुख के बाहर आने का प्रभाव हरियाणा में चुनाव पर भी पड़ सकता है।

जेल से बाहर आएगा राम रहीम।- India TV Hindi
जेल से बाहर आएगा राम रहीम। Image Source : FILE

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। राम रहीम की बीस दिन की पैरोल मंजूर हो गई है। बता दें कि दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा मिली है। वह इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम ने बीस दिन के लिए पैरोल की अर्जी दी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है।

चुनाव आयोग के पास भेजी गई थी अर्जी

राम रहीम की पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग के पास भेजी गई थी। चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।

क्या हैं शर्तें?

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

हरियाणा के कई जिलों में प्रभाव

आपको बता दें कि इससे पहले भी चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलती रही है। इसी साल 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और कुछ दूसरे जिलों में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है।

चुनाव में पड़ सकता है असर

हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक हैं। ऐसे में अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर आता है, तो इसका चुनाव पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण के तहत चुनाव होना है। वहीं 8 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें- VIDEO: कैथल में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस नेता को दी धमकी, 'औकात में रहकर लड़ो चुनाव, वरना'

हरियाणा इलेक्शन: 2014 के चुनाव में चुनी गई थीं सबसे ज्यादा महिला विधायक, इस बार कितनी हैं मैदान में?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।