1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, मोहन यादव बोले- हमारी तो मन गई दिवाली

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, मोहन यादव बोले- हमारी तो मन गई दिवाली

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 08, 2024 08:04 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 12:26 pm IST

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। भाजपा यहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बयान देते हुए कहा कि हमारी तो दीवाली मन गई।

BJP bumper win in Haryana assembly elections Mohan Yadav said I felt like celebrating Diwali- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव Image Source : PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि होली, दिवाली, दशहरा सबका आनंद मन गया। जलेबी सुखी रह गई रस आया ही नहीं। उन्होंने कहा, "यशस्वी प्रधानमंत्री जिस प्रकार से गुड गवर्नेंस के उदाहरण बने हैं उसी का परिणाम है हम हर राज्य में जहां भी हम माननीय मोदी जी के नाम से वोट मांगते हैं, वहां हमारी सरकार बनती है। जिस तरह से हरियाणा में परफॉर्मेंस दिया है, मनोहर लाल खट्टर बाद नायब सिंह सैनी, तो जनता भरोसा करती है। यही झूठ का प्रोपेगेंडा था, यही झूठ का गुब्बारा फटा और हम जीते।

देखें वीडियो

जहां प्रचार करने गए मोहन यादव, वहां जीती भाजपा

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मैं हर क्षेत्र में गया, भिवानी की भी सीट पर गया, जहां जाट बाहुल्य है। ऐसे कई क्षेत्रों में घुमा और जो क्षेत्र में माहौल दिख रहा था वहां कांग्रेस से लोग निराश थे। लोग कांग्रेस की कार्य पद्धति से निराश थे। खासकर राहुल गांधी जो भाषा बोलते हैं, जो भाषण देते हैं, वह जनता पसंद नहीं कर रही थी और हमको लग रहा था यह मुगालते में है तो हैं। हमने कहा जिस दिन चुनाव का रिजल्ट आएगा मालूम पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जलेबी सुखी रह गई लेकिन रस आया ही नहीं। मैं तो मान कर चल रहा हूं कि कांग्रेस को पुनर्विचार करना चाहिए और अपनी गलतियों पर सीख लेनी चाहिए। अगर वह जीत जाते तो सब अच्छा होता और आप हारे तो ईवीएम खराब, चुनाव आयोग की गलती है, ऐसी चीज चलती नहीं है। जनता को सब समझ में आता है। कांग्रेस को अपनी रणनीति पर विचार करना चाहिए। चुनाव में मानकर चलिए, जिस ढंग से भाजपा ने काम के बलबूते पर अपनी जगह बनाई है, कांग्रेस आने वाले समय में और रसातल में जाएगी। 

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा ने बनाई सरकार

उन्होंने कहा कि जब भाजपा को 240 मिले थे, लोगों ने कहा था मोदी मैजिक खत्म हो गया है, सरकार बैसाखी पर चलेगी। 62 साल बाद हरियाणा में लगातार तीसरी बार किसी पार्टी ने सरकार बनाई है। 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर तीसरी बार किसी पार्टी ने सरकार बनाई है। लेकिन कांग्रेस ये मानने को तैयार नहीं थी। कांग्रेस का क्या करें कांग्रेस ने 2014 में अपनी सरकार खोई और तीसरी बार सत्ता खोने के बाद भी अपने अंदर इतना गुरुर पालती है। मुझे लगता है उन्हें घमंड से नीचे आना चाहिए और हकीकत को जनता के निर्णय को मान करके सिर झुकाकर अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।

क्या खत्म हो गया मोदी मैजिक?

"क्या मोदी मैजिक खत्म हो गया?" सवाल के जवाब में मोहन यादव ने कहा कि मोदी मैजिक खत्म कैसे हो सकता था। आप देखिए जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां रिजल्ट आ रहे हैं और भाजपा प्लस कर रही है। आज पहली बार हम जम्मू कश्मीर की बात भी करें वहां इतनी सीटे जीते हैं। हमने वहां जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है। यह वह राज्य है जहां कांग्रेस को मुगालता था कि कांग्रेस हरियाणा। ऐसे में न कांग्रेस हरियाणा जीती और न ही कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में जीती। कांग्रेस अपने हार का भी विश्लेषण नहीं कर रही है। कांग्रेस जीत का श्रेय तो हमें देती ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी तो दीवाली मन गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।