1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे को IB और NIA ने उतरवाया, क्या पाकिस्तान भेजी जा रही थी लाइव फुटेज? जांच शुरू

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे को IB और NIA ने उतरवाया, क्या पाकिस्तान भेजी जा रही थी लाइव फुटेज? जांच शुरू

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 18, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 04:52 pm IST

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को गाजियाबाद पुलिस , आईबी, एनआईए और रेलवे की अधिकारियों की निगरानी में उतारा गया।

सीसीटीवी कैमरे को आईबी, एनआईए की निगरानी में उतरा गया- India TV Hindi
सीसीटीवी कैमरे को आईबी, एनआईए की निगरानी में उतरा गया Image Source : REPORTER

सोनीपतः बीती 15 मार्च को गाजियाबाद पुलिस द्वारा 6 संदिग्ध पकड़े गए थे और पकड़ने के बाद खुलासा हुआ था कि देश भर में 50 जगह उनके द्वारा कैमरे लगाने थे। इनमें से एक कैमरा सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास पोल नंबर 47/27 पर लगाया गया था। आज सीसीटीवी कैमरे को गाजियाबाद पुलिस , आईबी, एनआईए और रेलवे की अधिकारियों की निगरानी में उतरा गया है।  

संदिग्ध आरोपियों ने किया था बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान से मिली हुई किसी गैंग द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना है। जिसके बाद जांच एजेंटीयों की इनपुट के बाद 6 संदिग्ध आरोपियों को गाजियाबाद की कौशाम्बी पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे खुलासा हुआ था कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ बड़े वाले क्षेत्र में उनके द्वारा 50 कैमरे लगाए जाने थे। 

पुलिस , आईबी, एनआईए और रेलवे की अधिकारियों की निगरानी में उतरा गया कैमरा 

सूत्रों के अनुसार, सुहेल गैंग द्वारा ये लगाए गए हैं और यह गैंग सेवा के गतिविधियों पर नजर रखती है और पाकिस्तान से इन्हें सुपारी मिली थी। जिसके बाद एक कैमरा सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास भी लगा हुआ मिला था और आज गाजियाबाद की कौशाम्बी पुलिस एक आरोपी को लेकर सोनीपत पहुंची थी और रेलवे स्टेशन पर लाइन पर पोल नंबर 47/27 जिस पर कैमरा लगा हुआ था। उसी के पास पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की फिर एक पुलिसकर्मी द्वारा कैमरा उतारा गया। वहीं जब मीडिया स्टेशन पर आरोपी की फुटेज लेने के लिए पहुंचा तो एक पुलिसकर्मी दोबारा डिलीट करने की बात कही और बदतमीजी की गई जो गाजियाबाद पुलिस के साथ आया था।

 वहीं जब पूरे मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई। वहीं मीडिया से ही बदतमीजी करती नजर आई किसी के साथ जब पूरे मामले में गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों से सवाल करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया और आगे निकल गए।  

रिपोर्ट- सन्नी मलिक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।