1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. डबवाली में 4 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या, CCTV में बच्ची को ले जाते दिखे आरोपी

डबवाली में 4 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या, CCTV में बच्ची को ले जाते दिखे आरोपी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 18, 2025 08:55 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 08:55 am IST

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आरोपी बच्ची को बाइक पर बैटाकर ले जाते हैं। इसके बाद बच्ची की लाश मिली थी। बच्ची के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Murder- India TV Hindi
अपहरण के बाद बच्ची की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के डबवाली में 4 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर माइनर में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डबवाली एसपी निकिता खट्‌टर पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचीं। फिलहाल परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नूर मां-बाप की इकलौती बच्ची थी। अभी उसने स्कूल जाना शुरू नहीं किया था। उसके पिता दीपक मजदूरी करते हैं। दीपक की 6 साल पहले पूजा के साथ शादी हुई थी। दीपक का एक भाई है। घर में नूर के दादा और दादी भी हैं। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं।

बच्ची मंगलवार शाम को रामपुरा बिश्नोईयां गांव से लापता हुई थी। पड़ोस में अपनी बहन के यहां आया युवक बच्ची को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वह गांव के बाहर CCTV कैमरे में कैद हुआ। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के परिजनों ने संजय सहित पड़ोसी प्रेम कुमार और राजेश कुमार के पूरे परिवार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब तब इन सभी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे।

नाबालिग भांजे की मदद से की किडनैपिंग

ख्योवाली गांव का संजय मंगलवार को रामपुर बिश्नोईयां गांव में शादीशुदा अपनी बहन कविता और कैलाश के पास आया था। शाम को वह गांव के बस अड्‌डे पर मौजूद था। शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच नूर अपने घर के बाहर खेल रही थी। संजय ने अपने 14 वर्षीय भांजे से कहा कि नूर घर के बाहर खेल रही है, उसे बाइक पर ले आ, उसे चीज दिला देंगे। इसके बाद किशोर नूर को बाइक पर आगे बैठाकर बस अड्‌डे पर ले आया। संजय तीनों को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर चला गया।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, कुछ दूरी पर जाकर संजय ने अपने भांजे को उतार दिया और कहा कि मैं अभी कुछ देर में वापस आता हूं। इसके बाद वह नूर को लेकर झूठीखेड़ा गांव की ओर चला गया। शाम को नूर की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परिवार ने पड़ोसी किशोर से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन तब उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी निकिता खट्‌टर ने कहा कि बच्ची के मिसिंग होने की सूचना मिली थी। उसी समय हमने पुलिस फोर्स लगा दी। बुधवार को बच्ची का शव माइनर से मिला। युवक बच्ची को क्यों लेकर गया था, इसमें किसी गिरोह का हाथ है या कोई और मामला है, इसका पता लगाया जा रहा है। अभी बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका नहीं है, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।

(सिरसा से विक्रम भाटिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हत्या या दहेज हत्या...कैसे हुई थी गीतांजलि की मौत? नहीं खुला रहस्य, CJM पति समेत सभी आरोपी बरी

हरियाणा में बनने जा रहा है नया जिला, CM नायब सैनी ने बताया राज्य के 23वें जिले का नाम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।