1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नवजात के शव को लेकर जा रहा था कुत्ता, शोर मचाने पर छोड़कर भागा; जांच के आदेश

नवजात के शव को लेकर जा रहा था कुत्ता, शोर मचाने पर छोड़कर भागा; जांच के आदेश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 29, 2025 09:38 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 09:38 pm IST

हरियाणा के चरखी दादरी में एक नवजात को कुत्ता मुंह में दबाकर लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों का शोर सुनकर कुत्ते ने नवजात के शव को छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नवजात का शव लेकर जा रहा था कुत्ता।- India TV Hindi
नवजात का शव लेकर जा रहा था कुत्ता। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

चंडीगढ़: हरियाणा के चरखी दादरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुत्ते को बच्चे के शव को लेकर जाते हुए देखा गया। बच्चा अभी नवजात था, जिसे बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा दो-तीन दिन का रहा होगा। बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव लेकर कुत्ता जा रहा है। कुत्ते ने अपने मुंह में नवजात के शव को दबाया हुआ था। हालांकि स्थानीय लोगों ने जब कुत्ते के मुंह में नवजात का शव देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद कुत्ते ने नवजात के शव को छोड़ दिया और फिर वहां से कुत्ता भाग गया। 

शोर सुनकर भागा कुत्ता

ग्रामीणों ने नवजात का शव बरामद होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि किसी ने नवजात के शव को खेत में फेंका होगा, जहां से कुत्ते ने उसे उठा लिया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है कि यह शव किस बच्चे का है। इसके अलावा नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके शरीर पर खरोंच के निशाना भी मिले हैं। 

शव का कराया जाएगा पोस्टमार्टम

फिलहाल पुलिस की टीम ने चरखी दादरी जिले के एक गांव में आवारा कुत्ते को मुंह में नवजात का शव दबाकर ले जाते हुए देखे जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक राज कुमार ने रविवार को बताया, ‘‘एक कुत्ता नवजात को अपने जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। जब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने यह देखा और शोर मचाया तो कुत्ते ने शव को नीचे गिरा दिया।’’ उन्होंने बताया कि किसी ने शव को खेत में फेंका होगा। उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवजात की उम्र दो से तीन दिन बताई जा रही है और उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।