1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Ellenabad Assembly Election Result 2024: कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल ने अभय चौटाला को दी मात

Ellenabad Assembly Election Result 2024: कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल ने अभय चौटाला को दी मात

 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 09:14 pm IST

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान बाद आज नतीजों का दिन रहा। ऐलनाबाद सीट पर अभय सिंह चौटाला शुरुआती बढ़त के बाद भरत सिंह बेनीवाल के हाथों अपनी सीट गंवा चुके हैं।

Ellenabad Assembly Election Result- India TV Hindi
Ellenabad Assembly Election Result Image Source : INDIA TV

Ellenabad Assembly Election Result 2024 Live Updates: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर अभय सिंह चौटाला ने पहले बढ़त बनाई थी लेकिन अब चुनाव हार चुके हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने करीब 15 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में ऐलनाबाद सीट बेहद अहम मानी जाती है। इसे पहले खारील के नाम से जाना जाता था। ऐलनाबाद सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। अभय सिंह चौटाला 2010 से ऐलनाबाद से हरियाणा विधानसभा के विधायक थे।

त्रिकोणीय है मुकाबला

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव इस बार काफी खास था। ऐलनाबाद से भाजपा के अमीर चंद मेहता चुनाव मैदान में थे। उनका मुकाबला अभय चौटाला और कांग्रेस के भारत सिंह बेनीवाल से था। चौटाला चार बार विधायक रह चुके हैं। इससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। इनके अलावा जेजेपी ने अंजनी लढ़ा और आम आदमी पार्टी से मनीष भी उम्मीदवारथे।

इस सीट पर पिछले करीब 24 सालों से इंडियन नेशनल लोकदल का कब्जा था। इस बार भी INLD अपनी सीट बचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी थी। वर्ष 2000 में INLD के भागी राम यहां से चुने गए थे। 2005 के चुनाव में INLD के ही सुशील यहां से निर्वाचित हुए। 2009 के विधानसभा चुनाव में यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जीत हासिल की थी। दो स्थानों से जीत दर्ज करने की वजह से उन्होंने ऐलनाबाद सीट छोड़ दी थी।

2021 विधानसभा उपचुनाव परिणाम

INLD के अभय सिंह चौटाला को 65,992 वोट मिले (जीते)

बीजेपी के गोबिंद कांडा को 59,253 वोट मिले
कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 20,904 वोट मिले थे

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

INLD के अभय सिंह चौटाला को 57,055 वोट मिले (जीते)
बीजेपी के पवन बेनीवाल को 45,133 वोट मिले
कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल को 35,383 वोट मिले थे

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

INLD के अभय सिंह चौटाला को 69,162 वोट मिले (जीते)
बीजेपी के पवन बेनीवाल 57,623 को वोट मिले
कांग्रेस के रमेश भादू को 11,491 वोट मिले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।