1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Faridabad Election Result 2024: फरीदाबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल की जीत, जानें कितना रहा वोटों का मार्जिन

Faridabad Election Result 2024: फरीदाबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल की जीत, जानें कितना रहा वोटों का मार्जिन

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 03:59 pm IST

Faridabad Election Result 2024: हरियाणा की हॉट सीटों में से एक सीट है फरीदाबाद विधानसभा सीट। इस सीट पर हुए मतदान की गिनती जारी है। चलिए बताते हैं कि इस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे।

Faridabad assembly election result 2024 live updates leading trailing candidates- India TV Hindi
हरियाणा की फरीदाबाद सीट पर कौन चल रहा आगे? Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 अक्तूबर को मतदान किया गया था। पहले यह मतदान 1 अक्तूबर को किया जाना था, लेकिन चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख को आगे बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दिया। बता दें कि राज्य 90 विधानसभा सीटों के लिए जो मतदान हुए हैं, उसकी गिनती 8 अक्तूबर को की जारी है। ऐसे में आज यानी 8 अक्तूबर की शाम तक यह तय हो जाएगा कि आखिर हरियाणा में किसकी सरकार बनने जा रही है। इस बीच हरियाणा की फरीदाबाद विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। फरीदाबाद में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विपुल गोयल ने जीत दर्ज की है।

फरीदाबाद में किसके बीच है मुकाबला?

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर विपुल गोयल पर भरोसा जताया है। दरअसल भाजपा ने यहां से फिर से विपुल गोयल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने फिर से लखन कुमार सिंगला को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आईएनएलडी ने नरेंद्र पाल सिंह बघेल को और आम आदमी पार्टी ने प्रवेश मेहता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि इस सीट पर कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच है। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विपुल गोयल ने जीत दर्ज की है। बता दें कि विपुल गोयल को कुल 93651 वोट मिले। वहीं वोटों का मार्जिन 48388 रहा।

फरीदाबाद विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से एक हॉट सीट है फरीदाबाद विधानसभा सीट। यह सीट जनरल सीट है। भाजपा और कांग्रेस यहां के मुख्य चुनावी दल है। बता दें कि साल 2019 में भाजपा ने यहां से नरेंद्र गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने 27,713 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। नरेंद्र गुप्ता को कुल 65,887 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से लखन कुमार सिंगला को टिकट दिया था, जिन्हें 44,174 वोट मिले थे। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से विपुल गोयल को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 72,679 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस ने आनंद कौशिक को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 27,898 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।