1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा, गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा, गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 26, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 12:49 pm IST

2 दिन की बारिश के बाद पूरा गुरुग्राम दरिया बना हुआ है। इफ्को चौक पर दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन का एक हिस्सा सीवर लाइन में लीकेज के कारण धंस गया, जिससे 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

IFFCO चौक पर रोड का बड़ा...- India TV Hindi
IFFCO चौक पर रोड का बड़ा हिस्सा धंस गया। Image Source : PTI

दिल्ली से सटा गुरुग्राम मिलेनियम और हाईटेक सिटी के नाम से मशहूर है। ये वो शहर जो हरियाणा को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है। इस शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर केवल पांच साल में 550 करोड़ रुपये खर्च हुए लेकिन चंद घंटों की बारिश ने गुरुग्राम में हुए विकास की पोल खोल कर रख दी। पूरा गुरुग्राम झील में तब्दील हो गया। 2 दिन की बारिश के बाद पूरा गुरुग्राम दरिया बना हुआ है।

कल गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढा बनने के कारण IFFCO चौक के पास रोड धंस गई। इसके बाद इस रोड को बंद कर दिया गया है और इसे रिपेयर करने का काम चल रहा है। यहां पर करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा बना है।

रोड को किया बंद, रिपेयर करने में जुटा NHAI

ये रोड NHAI के अधीन आ रहा है इसलिए NHAI और GMDA इसकी मरम्मत करा रहे हैं। NHAI का कहना है कि GMDA की सीवर लाइन में लीक होने के कारण गड्ढा बना है। फिलहाल, वाहन चालकों के लिए उस इलाके को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है, जबकि GMDA की टीम लीकेज को ठीक करने का काम कर रही है। इसके पहले  गुरुग्राम के सुभाष चौक से लेकर राजीव चौक तक पानी में डूबे हुए हैं।

गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर

सोमवार को गुरुगाम में हुई बारिश में कई स्कूलों के बच्चे घंटों तक फंसे रहे, बाद में इन बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हे घर पहुंचा गया। मंगलवार को भी लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे गुरुग्राम के निवासियों की जलभराव की मुश्किलें फिर से बढ़ गईं। पानी से भरी सड़कों और लंबे ट्रैफिक जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जलभराव वाले रास्तों पर नहीं चलेंगी स्कूल बसें

बारिश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला लिया है। बारिश के मौसम में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उपायुक्त उत्तम सिंह ने स्कूल बसों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। 

अगर किसी स्कूल बस का तय रूट जलभराव के कारण असुरक्षित घोषित किया जाता है, तो बस को उस रास्ते से नहीं भेजा जाएगा। स्कूल प्रबंधन को तुरंत सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें-

भारी बारिश से दिल्ली-NCR पस्त, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी; ऑनलाइन चलेंगी क्लास

संसद मार्ग से लेकर रायसीना रोड, कनॉट प्लेस सब डूबे; Photos में देखें बारिश के बाद दिल्ली में कैसे बदतर हो गए हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।