1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में देर रात एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 आरोपियों को पकड़ा

गुरुग्राम में देर रात एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 आरोपियों को पकड़ा

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 26, 2025 10:32 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:32 am IST

आरोपियों ने सैलून में दो लोगों की हत्या के गवाह का मर्डर किया था। पुलिस को लंबे समय से इन दोनों की तलाश थी। गुरुग्राम में देर रात एनकाउंटर के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Gurugram Encounter- India TV Hindi
गुरुग्राम एनकाउंटर Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो वांटेड आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इन दोनों ने एक गवाह की हत्या की थी। यह गवाह नजफगढ़ के सैलून में दो लोगों की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरज तहालान नाम के व्यक्ति की हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ के एक सैलून में दो लोगों की हत्या की गई थी। इस मामले में नीरज तहालान नाम का व्यक्ति मुख्य गवाह था। दोनों आरोपियों ने नीरज की हत्या कर दी थी। अब एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि गवाह की हत्या के आरोपी गुरुग्राम में हैं। इसके बाद एनकाउंटर कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुरुग्राम पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह सफलता मिली है। गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद नीरज तेहलान हत्याकांड मामले के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। नीरज तेहलान की हत्या चार जुलाई को दिल्ली के नजफगढ़ में हुई थी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम मोहित जाखड़ और जतिन राजपूत हैं। 

पुलिसकर्मियों पर छह राउंड फायरिंग

दोनों बदमाशों की तरफ से पुलिस पर छह गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली हेड कॉन्स्टेबल नरपत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, दूसरी सब-इंस्पेक्टर विकास के हाथ में लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारी। दोनों घायलों को सेक्टर-10, गुरुग्राम सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को बदमाशों के पास से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल मिली है।

सैलून में हुआ था डबल मर्डर

लगभग 1 साल पहले नजफगढ़ में एक सैलून में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। नीरज भी इस सीसीटीवी में नजर आ रहा है। नीरज इस हत्याकांड का गवाह था, जिसकी बाद में हत्या कर दी गई थी। नीरज के हत्यारों को अब एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में 2100 रुपये लेने के लिए महिलाएं कैसे करें आवेदन, किन्हें मिलेगा फायदा, किन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये; सीएम सैनी गुरुवार को लांच करेंगे योजना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।