सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात एक सनकी शख्स ने ट्रिपल मर्डर करने इलाके में आतंक फैला दिया है। टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में एक शख्स ने पति-पत्नी और एक महिला को तेज धार वाले हथियार से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
Related Stories
मृतक विजय और उसकी पत्नी सुनीता सोनीपत के कोट मोहल्ला के निवासी थे। वहीं दूसरी महिला स्वाति बडोली की निवासी थी। बीपीएल फ्लैट्स टीडीआई में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के शख़्स ने इस घटना को अंजाम दिया।
ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अंबाला में हालही में सामने आई थी ट्रिपल मर्डर की घटना
हालही में अंबाला में भी ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई थी। एक युवक ने पैसों के विवाद में दादी, चाचा और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में एक महिला घायल भी हुई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। घटना अंबाला के शहजादपुर इलाके के गांव बिचपड़ी में हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था, इसी को लेकर विवाद हुआ और इसने इतना भयानक रूप धारण कर लिया, जो हिंसा की ओर बढ़ गया। अभिषेक नाम के युवक ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी और अपनी दादी, बड़े भाई और चाचा-चाची पर फायर कर दिया।
इसी घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक लोग घायल हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच दहशत फैल गई।