1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. क्या अनिल विज नाराज हैं? CM नायब सिंह सैनी ने दे दिया सवाल का जवाब

क्या अनिल विज नाराज हैं? CM नायब सिंह सैनी ने दे दिया सवाल का जवाब

 Published : Feb 04, 2025 09:28 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 10:21 pm IST

बीते कुछ समय से हरियाणा में मंत्री अनिल विज के नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब उनकी नाराजगी के सवाल पर CM नायब सिंह सैनी ने भी जवाब दे दिया है।

अनिल विज की नाराजगी पर सीएम सैनी का जवाब।- India TV Hindi
अनिल विज की नाराजगी पर सीएम सैनी का जवाब। Image Source : PTI

हरियाणा की राजनीति में बीते कुछ दिनों से मंत्री अनिल विज चर्चा में चल रहे हैं। राज्य के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज लगातार सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साध रहे हैं। अनिल विज ने कई आरोप लगाए हैं। इनमें से एक आरोप ये भी है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। हालांकि, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी नाराजगी से साफ इनकार कर दिया है। सीएम सैनी ने कहा है कि मंत्री अनिल विज उनसे नाराज नहीं हैं।

क्या हैं अनिल विज की शिकायतें?

हरियाणा सरकार में ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने आरोप लगाया है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इससे पहले अनिल विज ने आरोप लगाया था कि साल में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला कैंट सीट से उन्हें हराने की कोशिश की गई थी लेकिन ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें आशंका है कि एक बड़े नेता के इशारे पर ऐसा किया गया था।

सीएम सैनी क्या बोले?

जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनिल विज की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसका जवाब दिया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम सैनी ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। हम मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की। सीएम सैनी ने आगे कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं। कोई नाराजगी नहीं है। उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है। सीएम नायब सिंह सैनी से जब अनिल विज ने अधिकारियों पर बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है। इस पर सीएम सैनी ने कहा कि ऐसा नहीं है। सभी अधिकारी उनकी बात मानते हैं। हर किसी की जिम्मेदारी होती है। मेरी भी है और अधिकारियों की भी है।

अनिल विज लगातार साध रहे निशाना

मंत्री अनिल विज सीएम सैनी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। कुछ ही समय पहले विज ने कहा था- "पदभार संभालने के दिन से ही वह (सैनी) उड़नखटोला (हेलीकॉप्टर) पर सवार हैं। अगर वह नीचे उतरें, तो उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी।’’ बता दें कि अनिल विज  सात बार के विधायक हैं। वह हाल ही में विधानसभा चुनाव में अंबाला कैंट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराकर विधायक बने थे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढे़ें- 'चुनाव में अधिकारियों ने मेरे ही खिलाफ किया था काम, नहीं सुनते मुख्यमंत्री,' अनिल विज का फिर छलका दर्द

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।