चंडीगढ़ः हरियाणा में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। राज्य में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस और जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। सभी सीटों पर रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं।
- Hindi News
- हरियाणा
- Haryana Election Results 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार, टूटे कई रिकॉर्ड
Haryana Election Results 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार, टूटे कई रिकॉर्ड
Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस और जेजेपी को बड़ा झटका लगा है।
Haryana Election Results 2024 Live
-
8:36 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, ऐसा करने वाली पहली पार्टी
हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 36 सीटें जीती है और एक सीट पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोक दल ने 2 सीटें जीती है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवरों ने 3 सीटें हैं।
-
7:59 PM (IST) Oct 08, 2024
सीट जीतने के बाद आदित्य सुरजेवाला की आई प्रतिक्रिया
हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से विजयी कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा, हमने कैथल में 4 में से 3 सीटें जीतीं। हमारे उम्मीदवारों ने बहुत मेहनत की। ये हमारी युवा शक्ति और माताओं-बहनों के भविष्य की जीत है। कैथल में जो गुंडागर्दी आई थी, उससे हम निजात दिलाएंगे। हम कैथल को गौरवान्वित करेंगे। हरियाणा में जो नतीजे आए हैं वो जनता का जनादेश है, लेकिन हमारा काम रुकने वाला नहीं है। चाहे हम सरकार में हों या विपक्ष में, हमें जनता की सेवा करनी है और जनता के लिए काम करना है।
-
7:06 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में बीजेपी ने जीती 48 सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कांग्रेस 36 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है। इनेलो को 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
-
6:33 PM (IST) Oct 08, 2024
चुनाव नतीजे पर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हमें अपने मतदाताओं की परिपक्वता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। हरियाणा के मतदाताओं ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी स्थिरता और निरंतरता और पीएम मोदी द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के लिए मतदान कर रहे हैं। दिल्ली की राजनीति में सक्रिय AAP के पास हरियाणा में 90 और जम्मू-कश्मीर में 90 सीटें थीं। उनका सिर्फ एक विधायक जीता। हरियाणा में उन्हें कोई सीट नहीं मिली और इस चुनाव में हरियाणा में हमारा वोट शेयर पिछले चुनाव से ज्यादा है। जब नतीजे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं आते तो वे ईवीएम से लड़ाई करते हैं। फिर कहते हैं कि चुनाव आयोग देरी कर रहा है।
-
5:52 PM (IST) Oct 08, 2024
रिजल्ट से बीजेपी अचंभित है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जो रिजल्ट है उससे बीजेपी अचंभित है। तंत्र का क्या रोल है, इसकी जांच करेंगे। इलेक्शन कमीशन के पास कांग्रेस जाएगी।
-
5:40 PM (IST) Oct 08, 2024
चुनाव के नतीजे पर बोले शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हरियाणा की जनता ने अच्छी शक्तियों को विजयी बनाया है। लोगों ने फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर अपना भरोसा जताया है।
-
5:06 PM (IST) Oct 08, 2024
कैथल से जीते आदित्य सुरजेवाला
कैथल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला के विजेता घोषित होने पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता के मन में किसी के लिए कोई नफरत नहीं है, क्योंकि हम गुंडे नहीं हैं। इस शहर ने साबित कर दिया है कि गुंडे जीत नहीं सकते। कल विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
-
4:57 PM (IST) Oct 08, 2024
पंचकूला में बीजेपी को झटका
हरियाणा विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष और पंचकुला से मौजूदा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से हार गए।
-
4:54 PM (IST) Oct 08, 2024
नतीजे निराशाजनक हैं: कुमारी शैलजा
हरियाणा चुनाव के रिजल्ट को लेकर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हम आशान्वित थे। हमारे सभी कार्यकर्ता परेशान हैं, उन्होंने पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया है और जब ऐसा परिणाम आता है, तो बहुत बड़ा झटका लगता है। हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे में सोचना होगा। हमें देखना होगा कि ऐसे परिणाम के लिए कौन जिम्मेदार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा से दुखी हूं, मुझे यकीन है कि पार्टी आलाकमान हार के कारणों का आकलन करेगा।
-
4:27 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत
हरियाणा में बीजेपी रिकॉर्ड 50 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। कांग्रेस 35 सीटें, IND 3 सीटें और INLD 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-
4:12 PM (IST) Oct 08, 2024
यह बीजेपी की नीतियों की जीत है: अनिल विज
हरियाणा की अंबाला कैंट सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल विज ने कहा, यह बीजेपी की नीतियों की जीत है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है जो देश को आगे ले जाना चाहते हैं और यह लोगों के विश्वास की जीत है।
-
4:10 PM (IST) Oct 08, 2024
हिसार से सावित्री जिंदल जीतीं
हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की।
-
4:08 PM (IST) Oct 08, 2024
भूपिंदर हुड्डा ने जीत का लगाया अर्धशतक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर छठी बार जीत दर्ज की है।
-
4:03 PM (IST) Oct 08, 2024
कांग्रेस के मामन खान जीते
हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मामन खान 98441 वोटों से जीते।
-
4:01 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा ने पीएम मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई- नायब सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है
-
4:01 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में चौटाला परिवार को झटका
हरियाणा में चौटाला परिवार की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। चौटाला परिवार से जुड़े कई लोग चुनाव हारे। अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, सुनैना चौटाला, रंजीत चौटाला, दिग्वजीय चौटाला सब चुनाव हारे। अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला रानिया विधानसभा से चुनाव जीते। आदित्य चौटाला अभी आगे चल रहे हैं।
-
3:59 PM (IST) Oct 08, 2024
सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता को कहा धन्यवाद
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं लाडवा सीट की जनता और हरियाणा की 2.80 करोड़ आबादी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
-
2:50 PM (IST) Oct 08, 2024
आदित्य चौटाला 430 वोटो से जीते
डबवाली से इनेलो प्रत्याशी आदित्य चौटाला 430 वोटो से चुनाव जीत गए हैं। कलानौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शंकुतला खटक की जीत हुई है। रादौर से बीजेपी के श्याम सिंह राणा की जीत हुई है।
-
2:11 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में बीजेपी 47 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझान में बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनेलो और बसपा को एक-एक सीट पर बढ़त मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
-
1:55 PM (IST) Oct 08, 2024
विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव जीतीं
हरियाणाः जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया।
-
1:51 PM (IST) Oct 08, 2024
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले सैनी बनेंगे सीएम
हरियाणा चुनाव नतीजों के रुझानों पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में 2047 तक बीजेपी सत्ता में रहेगी। हरियाणा विकसित प्रदेश बनेगा। देश की जनता बीजेपी के विकास कार्यों से संतुष्ट है। हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनना तय है। नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
1:43 PM (IST) Oct 08, 2024
कालांवाली से कांग्रेस को मिली बड़ी जीत
कालांवाली के कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 22712 जीत दर्ज की है।
-
1:42 PM (IST) Oct 08, 2024
गुहला और कैथल से कांग्रेस को मिली जीत
कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य ने चुनाव जीत लिया है। पिछली बार उनके पिता मामूली वोट से हार गए थे। वहीं, गुहला से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र हंस 21000 वोट से जीत गए हैं।
-
1:32 PM (IST) Oct 08, 2024
पानीपत शहरी सीट से BJP बीजेपी
पानीपत शहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिंदर शाह को हराया है।
-
1:24 PM (IST) Oct 08, 2024
जींद से बीजेपी के डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जीते
जींद से बीजेपी के डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15860 वोट से हराया।
-
1:22 PM (IST) Oct 08, 2024
समालखा सीट से बीजेपी के मनमोहन भड़ाना चुनाव जीते
पानीपत की समालखा सीट से भाजपा के मनमोहन भड़ाना चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के धर्म सिंह छोक्कर को हराया।
-
1:16 PM (IST) Oct 08, 2024
इसराना से बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार जीते
हरियाणा का पहला रिजल्ट कांग्रेस तो दूसरा रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में आया है। इसराना से भाजपा के कृष्ण लाल पंवार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 15393 वोटों से कांग्रेस के बलबीर बाल्मीकि को हराया।
-
1:12 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में बीजेपी को बहुमत से ज्यादा सीटें
चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी को 51 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस 34, इनेलो और बसपा को एक-एक सीट मिलती दिख रही है। वहीं, निर्दलीय के खाते में तीन सीटें जाती दिख रही है।
-
1:09 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में पहला रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में, नूंह से आफताब अहमद जीते
हरियाणा में वोटों की गिनती के बीच पहला रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में गया है। नूंह से कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 46963 मार्जिन से हराया।
-
1:03 PM (IST) Oct 08, 2024
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 50 हजार से ज्यादा वोट से आगे
रोहतक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सातवें राउंड में 3636 वोटो से आगे। गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद सिंह हुडा 11वें राउंड में 56318 वोटो से आगे चल रहे हैं।
-
1:03 PM (IST) Oct 08, 2024
कुमारी शैलजा को अभी भी कांग्रेस सरकार का भरोसा
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आप विश्वास कीजिए, सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी। अभी राउंड्स चल रहे हैं... भाजपा को मैं कहूंगी कि सभी को थोड़ा संयम रखना चाहिए। राजनीति में हम सभी हैं, सभी नेता हैं, पार्टी हैं और सभी को थोड़ा संयम रखना चाहिए। जो नतीजे आते हैं उसका सम्मान किया जाता है... समझ नहीं आ रहा है कि नतीजे इतने देर से क्यों आ रहे हैं... कांग्रेस पार्टी की है सरकार बनेगी।
-
12:55 PM (IST) Oct 08, 2024
बहादुरगढ़ और गन्नौर से निर्दलीय आगे
झज्जर जिले की बहादुरगढ़ सीट से कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून को 17 हजार से ज्यादा वोटो से लीड मिल चुकी है। वहीं गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान को बड़ी बढ़त मिली है।
-
12:48 PM (IST) Oct 08, 2024
जुलाना से विनेश फिर आगे हुईं, 4684 वोटों से आगे
पूर्व महिला पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट एक बार फिर से आगे हो गई हैं। वह 4684 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी चल रही है।
-
12:23 PM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में 48 सीटों पर आगे, कांग्रेस पिछड़ी
चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, बसपा-इनेलो गठबंधन को दो सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। निर्दलीय को चार सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।
-
11:46 AM (IST) Oct 08, 2024
पानीपत की चारों सीट पर बीजेपी आगे
पानीपत जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
शहरी विधानसभा -
बीजेपी प्रमोद विज - 33475
कांग्रेस - वरिंदर शाह - 19419ग्रामीण विधानसभा -
बीजेपी - महिपाल ढांडा - 35605
कांग्रेस - सचिन कुंडू - 19798
निर्दलीय - विजय जैन - 17305समालखा विधानसभा -
बीजेपी - मनमोहन भड़ाना - 42991
कांग्रेस - धर्म सिंह छोक्कर - 34754
निर्दलीय - रविन्द्र मछरौली -इसराना विधानसभा -
बीजेपी - कृष्णलाल पंवार - 26158
कांग्रेस - बलबीर बाल्मीकि - 18986 -
11:43 AM (IST) Oct 08, 2024
कालावाली में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त
सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया अब 7 वें राउंड मे 1546 वोटो से आगे हो गए हैं। कालावाली में कांग्रेस से शीशपाल केहरवाला 20484 वोटो से आगे। कुल मत मिले 53503।
-
11:37 AM (IST) Oct 08, 2024
बीजेपी 50 सीटों पर आगे, कांग्रेस पिछड़ी
चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 34 पर आगे है। बसपा और इनेलो गठबंधन दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-
11:34 AM (IST) Oct 08, 2024
लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी आगे, रेवाड़ी से लालू यादव के दामाद पीछे
लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जुलाना से विनेश फोगाट बीजेपी से पीछे चल रही हैं। रेवाड़ी से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव पीछे चल रहे हैं। महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह (कांग्रेस) आगे चल रहे हैं।
-
11:22 AM (IST) Oct 08, 2024
गोहाना से अरविंद शर्मा आगे, रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पीछे
फतेहाबाद में 8 राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार दुदाराम 6000 वोट से आगे हैं। यमुनानगर में कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी आगे चल रहे हैं। गोहाना से पूर्व बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा आगे चल रहे हैं। बेरी से रघुवीर कादयान (कांग्रेस) आगे चल रहे हैं। रतिया से कांग्रेस आगे चल रही है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पीछे चल रही हैं।
-
11:13 AM (IST) Oct 08, 2024
सिरसा में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, रानिया में इनेलो आगे
सिरसा। कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया चौथे राउंड में 4796 से आगे चल रहे हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा 15141 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कालांवाली में कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला आगे हैं। रानियां में पांचवे राउंड में इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला आगे चल रहे हैं। ऐलनाबाद चौथे राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल आगे हैं।
-
11:09 AM (IST) Oct 08, 2024
अंबाला सिटी में पूर्व मंत्री अनिल विज पीछे
अंबाला सिटी में पूर्व मंत्री अनिल विज 1232 वोट से पीछे हो गए हैं। निर्दलीय चित्रा सरवारा आगे चल रही हैं। यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
-
11:01 AM (IST) Oct 08, 2024
ताजा रुझान में बीजेपी 49 पर आगे, कांग्रेस ने 35 पर बनाई बढ़त
हरियाणा में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 35 सीटों पर बढ़त बनाई है। इनेलो और बसपा को एक-एक सीट पर बढ़त हासिल है। वहीं, चार सीट पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। जेजेपी का सूफड़ा साफ होता दिख रहा है।
-
10:49 AM (IST) Oct 08, 2024
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल से आगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल से आगे चल रहे हैं। वहीं बादशाहपुर से बीजेपी आगे चल रही है। आदमपुर से कांग्रेस आगे है। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य पीछे हो गए हैं। तोशाम से बीजेपी की श्रृति चौधरी आगे चल रही हैं।
-
10:42 AM (IST) Oct 08, 2024
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती अटेली से पीछे
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव अटेली में पीछे चल रही हैं। यहां से बसपा उम्मीदवार अतर लाल 2000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे नंबर पर है।
-
10:39 AM (IST) Oct 08, 2024
हुड्डा बोले- कांग्रेस ही बनाएगी सरकार
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी। मौजूदा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। पार्टी (सीएम चेहरा) तय करेगी। कांग्रेस अपना बहुमत लेकर आएगी। इसका श्रेय पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सभी पार्टी नेताओं और हरियाणा की जनता को जाता है।
-
10:36 AM (IST) Oct 08, 2024
सिरसा में गोकुल सेतिया आगे, कांडा पीछे चल रहे हैं
सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा हैं। कालांवाली में कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला आगे हैं। रानियां में इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने बढ़त बनाई है। डबवाली में कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग और ऐलनाबाद में कांग्रेस आगे है।
-
10:27 AM (IST) Oct 08, 2024
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़ी जीत की ओर बढ़े आगे
गढ़ी सांपला किलोई सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरे राउंड में 16823 वोटों से आगे चल रहे हैं। रोहतक सीट से बीजेपी के मनीष ग्रोवर दूसरे राउंड में 542 वोटों से आगे हो गए हैं। महम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी दूसरे राउंड में 1767 वोटो से आगे चल रहे हैं।
-
10:26 AM (IST) Oct 08, 2024
दुष्यंत चौटाला 5वें नंबर पर पहुंचे, करारी हार लगभग तय
उचाना कलां से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 1300 से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला पांचवे नंबर पर चल रहे हैं। चौटाला से ज्यादा दो निर्दलीय उम्मीदवारों को वोट मिले हैं।
-
10:20 AM (IST) Oct 08, 2024
अभय चौटाला और विनेश फोगाट पीछे
सिरसा की ऐलनाबाद में इनेलो नेता अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस आगे है। वहीं, रानिया से इनेलो आगे है। वहीं, जुलाना से विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं।
-
10:13 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत
चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा की 90 सीटों में से बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। यानी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे है। इनेलो को एक सीट मिलती दिख रही है। अन्य के खाते में चार सीट मिलती दिख रही है।
-
9:49 AM (IST) Oct 08, 2024
ताजा रुझानों में बीजेपी को बहुमत
गैर जाट वाले इलाकों में बीजेपी को भारी बढ़त देखने को मिल रही है। अहिरवाल इलाकों में बीजेपी कांग्रेस से आगे है। ताजा रुझान में बीजेपी 46 सीट पर आगे हो गई है। यानी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं कांग्रेस 40 सीट पर आगे है।
-
9:44 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में बीजेपी की रफ्तार बढ़ी
हरियाणा के रुझानों में तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। कांग्रेस अब बहुमत से पीछे हो गई है।
-
9:33 AM (IST) Oct 08, 2024
सोनीपत में 3 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय आगे
सोनीपत में ईवीएम के पहले रुझान में 3 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक पर निर्दलीय आगे, 2 पर बीजेपी आगे चल रही है। बरोदा, खरखोदा, गोहाना से कांग्रेस आगे है। गन्नौर से देवेंद्र कादयान निर्दलीय आगे हो गए हैं। राई से बीजेपी आगे है।
-
9:29 AM (IST) Oct 08, 2024
नूंह जिले से कांग्रेस उम्मीदवार आगे
करनाल के घरौंडा विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार हरविंदर कल्याण लागभग 3000 वोटो से आगे चल रहे हैं। पानीपत शहरी विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रमोद विज आगे चल रहे हैं। नूंह में कांग्रेस के आफताब अहमद आगे चल रहे हैं। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मम्मन खान आगे हैं।
-
9:23 AM (IST) Oct 08, 2024
किलोई से भूपेंद्र सिंह हुडा आगे चल रहे हैं
करनाल में बीजेपी उम्मीदवार जगमोहन आनंद पहले राउंड में 1300 वोटो से आगे चल रहे हैं। सुमिता सिह कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर हैं। रादौर में कांग्रेस आगे है। रोहतक जिले की चार सीटो में तीन पर कांग्रेस आगे एक पर बीजेपी आगे है। महम से बलराम दांगी, किलोई से भूपेंद्र सिंह हुडा,कलानौर से शकुंतला खटक कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं।
-
9:10 AM (IST) Oct 08, 2024
रुझानों में कांग्रेस 72 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 14 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य पर चार उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पानीपत से बीजेपी के महिपाल ढांडा आगे है।
-
9:01 AM (IST) Oct 08, 2024
सिरसा से गोपाल कांडा और ऐलनाबाद से अभय चौटाला आगे
हथीन से कांग्रेस के मोहम्मद इजरायल तो महम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बलराम दांगी चल रहे हैं। कलानौर सीट से कांग्रेस के शंकुतला खटक आगे हैं। सिरसा से गोपाल कांडा आगे हो गए हैं। ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला आगे हैं। रानियां से अर्जुन सिंह चौटाला आगे चल रहे हैं। डबवाली से आदित्य चौटाला आगे चल रहे हैं।
-
8:58 AM (IST) Oct 08, 2024
रुझानों में कांग्रेस 90 में से 71 पर आगे
हरियाणा की सभी 90 सीटों का रूझान सामने आ गया है। कांग्रेस ने 71 सीटों पर बढ़त बना ली है। बीजेपी 15 सीटों पर आगे है। अन्य 4 पर आगे चल रहे हैं।
-
8:47 AM (IST) Oct 08, 2024
थानेसर से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा आगे
रोहतक से कांग्रेस के भरत भूषण आगे चल रहे हैं। करनाल से भाजपा के जगमोहन आनंद आगे चल रहे हैं। जींद से कांग्रेस के उम्मीदवार महावीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। सफींदो से कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष आगे चल रहे हैं। पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांडा आगे चल रहे हैं। थानेसर से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक अरोड़ा आगे चल रहे हैं।
-
8:41 AM (IST) Oct 08, 2024
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 53 सीटों से आगे निकल गई है। बीजेपी को महज 10 सीटों पर बढ़त है। सीएम सैनी के अलावा बीजेपी के सारे मंत्री पीछे चल रहे हैं। अभय चौटाला के अलावा चौटाला परिवार के सभी सदस्य भी पीछे चल रहे हैं। अभय चौटाला ऐलनाबाद से आगे हैं।
-
8:30 AM (IST) Oct 08, 2024
भाजपा के ओपी धनखड़ आगे
बादली सीट से भाजपा के ओपी धनखड़ आगे चल रहे हैं। बेरी से कांग्रेस के रघुवीर कादयान आगे चल रहे हैं। यमुनानगर से भाजपा के रमन त्यागी आगे चल रहे हैं। पिहोवा से कांग्रेस के मनदीप सिंह आगे चल रहे हैं। पानीपत सिटी से भाजपा के प्रमोद विज आगे चल रहे हैं। अंबाला कैंट से पूर्व मंत्री अनिल विज आगे चल रहे हैं
-
8:27 AM (IST) Oct 08, 2024
लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे
लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं। इंद्री से कांग्रेस आगे चल रही है। कालका से कांग्रेस के प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं।
-
8:24 AM (IST) Oct 08, 2024
हिसार और बदादुरगढ़ से निर्दलीय आगे
हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। वह बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां है। बाढरा से कांग्रेस आगे चल रही है। बहादुरगढ़ से निर्दलीय राजेश जून आगे चल रहे हैं।
-
8:22 AM (IST) Oct 08, 2024
रुझानों में कांग्रेस 27 सीटों पर आगे, बीजेपी को 4 पर बढ़त
हरियाणा के ताजा रुझानों में कांग्रेस 27 सीटों पर बढ़त बना ली है। बीजेपी को महज चार सीटों पर आगे है। अन्य एक सीट पर आगे है। जुलाना से कांग्रेस की प्रत्याशी विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। उचाना कलां से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई के गढ़ आदमपुर से कांग्रेस आगे चल रही है। झज्जर से कांग्रेस की गीता भुक्कल आगे चल रही है। इसराना से कांग्रेस आगे है।
-
8:15 AM (IST) Oct 08, 2024
सिरसा से गोपाल कांडा और नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यू पीछे
फतेहाबाद से कांग्रेस के बलवान सिंह आगे चल रहे हैं। सिरसा से गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं। असंध, सिरसा से कांग्रेस आगे चल रही है। नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यू पीछे चल रहे हैं। कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला आगे हैं। दादरी से कांग्रेस आगे है। गोहाना से भी कांग्रेस आगे है।
-
8:12 AM (IST) Oct 08, 2024
कांग्रेस 15 सीटों पर आगे, बीजेपी को 4 सीट पर बढ़त
ताजा रुझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी को चार सीटों पर बढ़त है। पटौदी से कांग्रेस आगे चल रही है। जगाधरी से बीजेपी के कंवरपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं। गुरुग्राम से बीजेपी आगे है।
-
8:06 AM (IST) Oct 08, 2024
रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे
हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। पलवल, फरीदाबाद, समालखा से कांग्रेस आगे चल रही है।
-
8:00 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू
हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी सीटों पर थोड़ी देर के बाद से रूझाने आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
7:45 AM (IST) Oct 08, 2024
आदित्य सुरजेवाला ने किया जीत का दावा
कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पिछले एक साल से जब मैं कैथल की गलियों और मोहल्लों में जा रहा था, तो हर किसी के मन में एक ही बात थी - बदलाव। लोग पिछले 10 सालों से इस भ्रष्ट, नफरत भरी सरकार से तंग आ चुके थे। एग्जिट पोल 60 सीटें दिखा रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि हम 70 सीटें जीतेंगे और कैथल सीट भी जीतेंगे।
-
7:39 AM (IST) Oct 08, 2024
करनाल में मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। करनाल में भी सुरक्षा के मध्य नजर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए, कुछ देर बाद नतीजे आने शुरू होंगे पहले वैलेट पेपर की गिनती होगी, करनाल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच में मुकाबला होने की उम्मीद है।
1- करनाल विधानसभा की काउंटिंग डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेंन हाल में होगी
2- नीलोखेड़ी विधानसभा चुनाव की काउंटिंग लाइब्रेरी हाल करनाल एसडी मॉडल स्कूल में होगी
3- इंद्री विधानसभा की काउंटिंग एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल में होगी
4- घरौंडा विधानसभा चुनाव की काउंटिंग डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में होगी
5- असंध विधानसभा चुनाव की काउंटिंग एसडी मॉडल स्कूल करनाल ऑडियो हाल में होगी
-
7:30 AM (IST) Oct 08, 2024
रिजल्ट से पहले सीएम सैनी ने किया जीत का दावा
हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी का कहना है कि बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है...हमारे सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।
-
7:26 AM (IST) Oct 08, 2024
सोनीपत में 14-16 राउंड में होगी गिनती
सोनीपत जिले की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना ठीक 8 बजे से शुरू होगी। गन्नौर, राई, सोनीपत, गोहाना व बरोदा में 16 राउंड में फाइनल मतगणना होगी। खरखौदा विधानसभा में 14 राउंड में मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना के दौरान जिले की सभी छ: विधानसाओं में 14 टेबल लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। माइक्रो ऑब्जर्वर, काउंटिंग असिसटेंट तथा काउंटिंग सुपरवाईजर मौजूद होगा। सीसीटीवी कैमरे की लगाए गए हैं, वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी चुनाव परिणाम घर बैठे देखने की व्यवस्था।
-
7:07 AM (IST) Oct 08, 2024
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने किया जीत का दावा
पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हमारे पास माता मनसा देवी का आशीर्वाद है और मुझे पूरा विश्वास है कि नतीजे बहुत अच्छे होंगे और मैं पंचकूला सीट जीतूंगा। हर पार्टी जीतने का दावा करती है लेकिन हमें जो इनपुट मिल रहे हैं उसके अनुसार भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो छत्तीसगढ़ में भी पोल प्रतिकूल थे और कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी। लेकिन भाजपा ने वहां सरकार बनाई। यहां भी भाजपा तीसरी बार 'कमल' खिलाएगी। उन्होंने कहा कि AAP ने केवल दिखावे के लिए चुनाव लड़ा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे कोई सीट जीतेंगे। लेकिन चुनाव तो चुनाव है, हर पार्टी जीतने के लिए ही चुनाव लड़ती है।
-
7:02 AM (IST) Oct 08, 2024
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में जुटे कार्यकर्ता
दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर अभी से कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। शंख और घंटी के बीच कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लग रहे हैं। कार्यकर्ताओं में से कुछ लोग हुड़्डा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
-
6:47 AM (IST) Oct 08, 2024
हुड्डा-सैनी समेत कई उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का होगा फैसला
चुनावी मुकाबले में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री सैनी (लाडवा), विपक्ष के नेता हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय चौटाला (ऐलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओपी धनखड़ (बादली), आप के अनुराग ढांडा (कलायत) और कांग्रेस की विनेश फोगाट (जुलाना) हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के कुछ बागी भी मैदान में उतरे हैं।
-
6:45 AM (IST) Oct 08, 2024
मतगणना स्थल पर पहुंच रहे हैं उम्मीदवारों के एजेंट
मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों के एजेंट पहुंचना शुरू कर दिए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। सभी 90 स्ट्रांगरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां ईवीएम रखी गई हैं, ताकि सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके।
-
6:41 AM (IST) Oct 08, 2024
नायब सिंह सैनी पहुंचे अपने विधानसभा क्षेत्र
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
-
6:28 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणाः 1031 उम्मीदवार मैदान में
हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।
-
6:28 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला
हरियाणा में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बन रही है। हालांकि आज यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार होगी।
-
6:26 AM (IST) Oct 08, 2024
सबसे पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती
बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती की जाएगी।
-
6:23 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
हरियाणा में आज सुबह आठ बजे से वोटिंग की गिनती शुरू होगी। मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने बताया, ‘‘मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
-
6:19 AM (IST) Oct 08, 2024
हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।