1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 7 नेताओं को पार्टी से निकाला

हरियाणा: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 7 नेताओं को पार्टी से निकाला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 20, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 11:04 pm IST

हरियाणा में अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने अपने 7 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

हरियाणा कांग्रेस का बड़ा एक्शन।- India TV Hindi
हरियाणा कांग्रेस का बड़ा एक्शन। Image Source : PTI

हरियाणा में अगले महीने निकाय चुनाव का आयोजन होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 7 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इन 7 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

किन नेताओं को निकाला गया?

निष्कासित होने वाले नेताओं में करनाल के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना, यमुनानगर के पार्टी नेता प्रदीप चौधरी और मधु चौधरी, हिसार के वरिष्ठ नेता राम निवास रारा, गुरुग्राम के पार्टी नेता हरविंदर और पीसीसी प्रतिनिधि, गुरुग्राम, राम किशन सैन शामिल हैं। बता दें कि राम निवास रारा और त्रिलोचन सिंह हाल ही में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

क्यों किया गया निष्कासित?

नोटिस में कहा गया है कि निकाय चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल के दिनों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले पार्टी नेताओं की रिपोर्ट प्राप्त होने पर इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह आदेश हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी बी के हरिप्रसाद के परामर्श से जारी किया गया है।

कब होंगे निकाय चुनाव?

हरियाणा चुनाव आयोग ने हाल ही में ऐलान किया है कि राज्य के सात नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के लिए चुनाव का आयोजन 2 मार्च को होगा,। वहीं, पानीपत नगर निगम के लिए वोटिंग 9 मार्च को होगी। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों के लिए 2 मार्च को मतदान होगा। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें कि कांग्रेस बीते 3 विधानसभा चुनावों से हरियाणा की सत्ता से बाहर है। ऐसे में पार्टी निकाय चुनावों में अपनी चुनावी किस्मत बदलने की कोशिश में है। (इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें- करनाल: धूं-धूं कर जल उठे स्पिनिंग मिल के गोदाम, भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान

हरियाणा सचिवालय पर कहर बनकर टूटीं मधुमक्खियां, कई कर्मचारी हुए घायल; अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।