1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नायब सरकार ने जारी की 370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

नायब सरकार ने जारी की 370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 17, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 12:03 pm IST

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें जिलेवार 370 भ्रष्ट पटवारियों के नाम हैं। वहीं सरकार ने जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट भी मांगी है।

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट जारी की।- India TV Hindi
370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट जारी की। Image Source : PTI/FILE

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों की जिलेवार सूची जारी की गई है। राजस्व विभाग में तैनात 370 पटवारी भ्रष्ट मिले हैं। इनमें से 170 पटवारियों ने अपने सहायक भी रखे हुए हैं। 

आम लोगों को किया जाता है परेशान

इन पटवारियों द्वारा जमीन के खाते तकसीम करवाने, पैमाईश, इंतकाल, रिकॉर्ड दुरूस्त करने और नक्शा आदि बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाता है। इतना ही नहीं सहायक के तौर पर रखे गये प्राईवेट व्यक्ति इन पटवारियों के दलाल के तौर पर भी काम करते हैं। आम लोग अपने जमीन संबंधी कार्य करवाने के लिए पटवारियों के पास जाते हैं। इन पटवारियों द्वारा बार-बार ऐतराज लगाकर आमजन को परेशान किया जाता है और इससे लोगों को मजबूरन इन्हें शुल्क देना पड़ता है।

खराब होती है सरकार की छवि

राजस्व विभाग ने लिखा है कि लोग पटवारियों के पास अपने काम के लिए जाते हैं और पटवारियों के इस प्रकार से किये जा रहे भ्रष्टाचार से सरकार की छवि खराब होती है। राजस्व विभाग ने सभी जिलों के डीसी से इन पटवारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस संबंध में 15 दिन में रिपोर्ट देने को भी कहा है। 

कैथल में सबसे ज्यादा भ्रष्ट पटवारी

बता दें कि राजस्व विभाग की ओर से पटवारियों की जो लिस्ट जारी की गई है, इन पटवारियों में सबसे अधिक 46 भ्रष्ट पटवारी कैथल जिले में हैं, जिसमे से 7 पटवारियों ने अपने सहायक रखे हुए हैं। इसके अलावा सोनीपत में 41 भ्रष्ट पटवारी हैं, जिनमें से 15 ने अपने सहायक रखे हुए हैं। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में 36 भ्रष्ट पटवारी हैं, जिनमें से 20 ने अपने सहायक रखे हुए हैं। वहीं गुरुग्राम में 26 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट है, जिनमें से 20 ने अपने सहायक रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 

केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, दिल्ली के छात्रों के लिए कही बड़ी बात

महाकुंभ में बड़ी लापरवाही! श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में हुई देरी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज; जानें मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।