1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. वोट चोरी की जगह हरियाणा की सरकार ही चोरी हो गई, नतीजे भी...भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वोट चोरी की जगह हरियाणा की सरकार ही चोरी हो गई, नतीजे भी...भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 05, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 06:35 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज वोट चोरी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। इसके बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि, हरियाणा की तो सरकार ही चोरी हो गई। जानें हुड्डा ने क्या क्या कहा?

कांग्रेस नेता हुड्डा का बड़ा बयान- India TV Hindi
कांग्रेस नेता हुड्डा का बड़ा बयान

कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा, वोट चोरी की जगह हरियाणा की सरकार ही चोरी की गई। चुनाव के नतीजे सबके लिए आश्चर्यचकित करने वाले थे। उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी एक्जिट पोल ने 29 से ज्यादा सीटें बीजेपी को नहीं दी थीं लेकिन ऐसा हुआ कि भाजपा की जीत हुई और कांग्रेस चुनाव हार गई। हरियाणा की पिछले 2 से 3 चुनाव आप देखिए जो पोस्टल बैलट जीतता है वहीं चुनाव जीतता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं।


राहुल गांधी ने लगाया है बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी का सनसनीखेज आरोप लगाकर सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि 'हरियाणा में 25,00,000 वोट चोरी हुए' और इसके लिए राहुल गांधी ने बीजेपी पर साजिश करने का आरोप लगाया। अपनी एच फाइल्स के जरिए उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के जीतने की पूरी संभावना थी, लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी कर चुनाव परिणाम को बदल दिया गया। राहुल ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक दिन बाद ही मतदान होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।